{"_id":"636ff46400f0dd50dc538317","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd247669788","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम के होल्डर में फेविक्विक लगाकर मदद के बहाने करते थे ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम के होल्डर में फेविक्विक लगाकर मदद के बहाने करते थे ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम के होल्डर में फेविक्विक लगाकर मदद के बहाने करते थे ठगी
इंदिरापुरम। एटीएम कार्ड होल्डर में फेविक्विक लगाकर लोगों के फंसे डेबिट कार्ड को निकालने की मदद के बहाने ठगी करने वाला गिरोह इंदिरापुरम पुलिस के हत्थे चढ़ गया। गिरोह का सरगना पिंटू यादव है। पुलिस ने तीन शातिरों से 30 हजार 500 रुपये, 20 डेबिट कार्ड, पांच फेविक्विक, एक फोन, एक प्लास, दो चाकू व घटना में प्रयुक्त कार बरामद किया है। गिरोह के दो सदस्य ठगी करने के लिए आने जाने वाले वालों पर नजर रखते थे।
सीओ इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि सैफ अख्तर और फैजान निवासी पटना बिहार अब गौतमबुद्धनगर के चोटपुर गांव में रहते है। उसके साथ गिरोह का सरगना पिंटू यादव निवासी गौतमबुद्धनगर को गिरफ्तार किया है। तीनों को मंगलचौक से एक बैंक के एटीएम से पकड़ा है। पूछताछ में बताया कि पिंटू और फैजान दोनों एटीएम के बाहर घूमते हुए परेशान लोगों पर नजर रखते थे। इस बीच यदि किसी व्यक्ति का होल्डर में डेबिट कार्ड फंसता था तो उसकी मदद के लिए तीनों एक साथ मदद के लिए पहुंच जाते थे। इस बीच कार्ड निकालने के दौरान वह संबंधित युवक से पिनकोड पता कर लेते थे और कार्ड बदलकर खाते से पैसे निकाल लेते थे।
एटीएम में लिख देते थे मदद के लिए मोबाइल नंबर :
इंदिरापुरम थाना प्रभारी देवपाल सिंह पुंडीर का कहना है कि तीनों शातिर लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए एटीएम में अपना नंबर लिख देते थे। फिर डेबिट कार्ड फंसने पर जो लोग उन्हें फोन करते थे तो तीनों बैंककर्मी बनकर कार्ड धारक को झांसा देते थे। विभिन्न घटनाओं को अंजाम देने के लिए शातिर सैफ अपनी बहन की गाड़ी का प्रयोग करता था। फैजान पर चार और पिंटू यादव पर छह मुकदमे दर्ज हैं।