फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

वसुंधरा में लावारिस खड़ी यूएलसीटी नंबर की दो गाड़ियां बरामद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
वसुंधरा में लावारिस खड़ी यूएलसीटी नंबर की दो गाड़ियां बरामद
विज्ञापन

वसुंधरा। इंदिरापुरम पुलिस ने वसुंधरा सेक्टर-3 में एक फ्लैट की पार्किंग से लावारिस खड़ीं यूनिवर्सल लॉ कम्यूनिटी ट्रस्ट (यूएलसीटी) नंबर की दो गाड़ियां बरामद की हैं। पुलिस इनका कनेक्शन कुछ दिनों पहले मुरथल टोल पर हंगामा करने वाले लोगों के केस से जोड़कर देख रही है। गाड़ियां मिलने के बाद हरियाणा पुलिस ने इंदिरापुरम पुलिस से संपर्क किया है। वही, फ्लैट में किराए पर रहने वाला प्रकाश झा परिवार के साथ फरार है। हरियाणा पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
इंदिरापुरम थाना प्रभारी देवपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि लोगों ने फ्लैट की पार्किंग में खड़ी एक ही नंबर की दो गाड़ियां होने की सूचना दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां दोनों गाड़ियों पर यूएलसीटी 1529 नंबर की प्लेट लगी थी। अपार्टमेंट में पूछताछ करने पर लोगों ने ज्यादा जानकारी होने से इनकार किया। पुलिस ने दोनों गाड़ियों को कब्जे में ले लिया। उनका चेसिस और इंजन नंबर मिटाए गए हैं। पुलिस ने आरटीओ कार्यालय से दोनों गाड़ियों की डिटेल मांगी है। उन्होंने बताया कि वसुंधरा में जिस फ्लैट के नीचे एक ही नंबर की दो गाड़ियां मिली है उसमें प्रकाश झा नाम का व्यक्ति अपने परिवार के साथ रहता है। वह छह-सात महीने से यहां किराए पर रहता था। फ्लैट दिल्ली निवासी रामेश्वर का है। प्रकाश झा करीब 10 दिनों से परिवार के साथ फरार है। हरियाणा पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इंदिरापुरम पुलिस का कहना है कि प्रकाश के खिलाफ हरियाणा में कोई धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। फिलहाल अभी तक उसके बारे में कोई अहम सुराग नहीं मिले हैं। पता चला है कि प्रकाश झा यूएलसीटी का दिल्ली-एनसीआर में कमांडर है। वह यहां कई लोगों से संपर्क कर रहा था।
विज्ञापन

मुरथल टोल पर हुआ था हंगामा :
5 नवंबर को सोनीपत में मुरथल टोल पर यूएलसीटी नंबर की चार गाड़ियों में सवार दस लोगों ने हंगामा किया था। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो पता चला कि प्रकाश झा दिल्ली-एनसीआर का कमांडर है। शक है कि वह लोगों को विरोधी बातें बताकर गलत मानसिकता पैदा कर रहा है। दोनों गाड़ियां मिलने के बाद सोनीपत, हरियाणा की पुलिस ने इंदिरापुरम पुलिस से संपर्क किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed