फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

लोनी में कढ़ाई कारीगर की गला रेत कर हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
लोनी में कढ़ाई कारीगर की गला रेत कर हत्या
विज्ञापन

लोनी। ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र की खुशहाल पार्क कॉलोनी में बुर्का पहनकर आए हत्यारे ने घर में सो रहे कपड़े पर कढ़ाई कारीगर की गला रेत कर हत्या कर दी। चीख पुकार से जागे आसपास के लोगों को देखकर आरोपी करीब 15 फीट की दीवार से रस्सी के सहारे कूद गया। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी जाता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस ने किसी करीबी पर हत्या की आशंका जताई है।
कॉलोनी में रहने वाले मो. समीम मजदूरी करते हैं। उनके चार बेटे अय्याज, फैयाज, नियाज और आमिर हैं। अय्याज (35) अपनी पत्नी सजरा खातून, दो बेटे आरिफ, आसिफ और बेटी आसिया के साथ पिता के मकान से करीब 100 मीटर की दूरी पर रहते थे। वह कढ़ाई का काम करते थे। शुक्रवार रात अय्याज अपने घर के बाहर वाले कमरे में सो रहे थे। घर के अंदर वाले कमरे में पत्नी और तीनों बच्चे सो रहे थे। रात करीब 2:09 बजे बुर्का पहनकर एक व्यक्ति उनके घर के बाहर पहुंचा। यहां उसने घर के बाहर बिजली के खंभे में लगी स्ट्रीट लाइट को बंद किया। कुछ देर बाद घर के अंदर से अय्याज की चीखने, चिल्लाने की आवाज आनी शुरू हुई। शोर सुनकर आसपास के लोग उठ गए। पड़ोस में सो रहे एक दिव्यांग ने चीखने की आवाज सुनकर परिजनों को घटना की सूचना दी। परिवार के सदस्य और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। कुछ देर बाद अंदर से आवाज आनी बंद हो गई। लोगों के अनुसार करीब 20 मिनट बाद अय्याज की पत्नी ने दरवाजा अंदर से खोला। परिवार के सदस्य अय्याज के कमरे में पहुंचे, तो अय्याज खून से लथपथ पड़ा हुआ था। किसी ने उसकी गर्दन रेत दी थी। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। आनन फानन में पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन

डॉग स्क्वायड को मौके पर बुलाया, अधिकारियों ने निरीक्षण किया
हत्या की सूचना पाकर एसपी देहात डॉ. ईरज राजा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने घटना के खुलासे के लिए मौके पर डॉग स्क्वायड टीम को बुलाया। उन्होंने बताया कि हत्या के पीछे किसी करीबी का हाथ है। पुलिस ने कुछ अहम सुराग हासिल किए हैं। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

छत के रास्ते भागने की कोशिश
जाग होने पर आरोपी मकान की छत से होकर फरार होने की कोशिश करने लगा, लेकिन मकान के दोनों तरफ दीवार की ऊंचाई करीब 15 फीट थी। इस दौरान वह पड़ोस की छत पर पहुंचा। यहां वह रस्सी के सहारे नीचे कूद गया। आसपास के लोगों ने छत से कूद कर भागते हुए आरोपी को देखा है। कुछ लोगों ने उसका पीछा भी किया। लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर वह मौके से फरार हो गया।
कई एंगल पर चल रही है जांच
अय्याज के मकान की दीवार करीब 15 फीट ऊंची है। घटना के पहले मकान का दरवाजा अंदर से बंद था। आरोपी घर में कैसे घुसा पुलिस इस एंगल पर जांच कर रही है। वहीं हत्या में एक आरोपी था, या अधिक आरोपी थे, पड़ोसी के छत से नीचे रस्सी किसने बांधी है, घटना के दौरान अंदर सो रही पत्नी को आवाज क्यों नहीं आई पुलिस इन एंगल पर जांच कर रही है। पुलिस की तीन टीमें घटना के खुलासे में जुटी है।

आरोपी जानता था पड़ोस में सीसीटीवी कैमरे लगे है
पुलिस की जांच में अभी तक यह पता चला है कि आरोपी को पता था कि जिस घर में वह घटना करने वाला उसे पड़ोस में सीसीटीवी कैमरा लगा हैं। इसके लिए उसने खंभे पर लगी लाइट को बंद कर दिया। लाइट बंद होने पर वहां अंधेरा हो गया। अंधेरे से बाकी फुटेज साफ नहीं आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed