फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

डेंगू से ठीक हुए बच्चे से बोले उपमुख्यमंत्री, स्वास्थ्य सुविधाएं ठीक हैं न

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
डेंगू से ठीक हुए बच्चे से बोले उपमुख्यमंत्री, स्वास्थ्य सुविधाएं ठीक हैं न
विज्ञापन

साहिबाबाद। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक एमएमजी अस्पताल के बाद राजेंद्र नगर के सेक्टर तीन में वरुण पांडे के घर पहुंचे। यहां उन्होंने डेंगू से ठीक हुए छह साल के आरूष पांडे से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आरूष के परिवार से पूछा, स्वास्थ्य सुविधाएं ठीक चल रही है या ना। कभी कोई दिक्कत होगी तो कॉल करना। वरुण पांडेय ने बताया कि 4 नवंबर को उनके बेटे आरूष की डेंगू की रिपोर्ट पॉजीटिव आई थी। जिसकी जानकारी स्वास्थ विभाग को हुई तो उनके घर में तब से ही एंटी लार्वा का छिड़काव और फागिंग कराई जा रही है। रविवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी के यहां से उन्हें किसी का कॉल आई थी। जानकारी दी थी कि उपमुख्यमंत्री उनके घर आकर बच्चे से मुलाकात कर सकते हैं। बृहस्पतिवार को जब डिप्टी सीएम गाजियाबाद पहुंचे तो अधिकारियों का उनके पास फोन आया कि उप मुख्यमंत्री उनके घर आ रहे हैं। वह करीब 10 मिनट तक यहां रुके और इसके बाद हिंडन एयरबेस की तरफ रवाना हो गए। सहायक मलेरिया अधिकारी विनीता मिश्रा ने बताया कि राजेंद्र नगर में छह लोग डेंगू से स्वस्थ हुए हैं। इनकी जानकारी उप मुख्यमंत्री को दी गई थी। इनमें आरूष सबसे छोटा था इसलिए उप मुख्यमंत्री उनसे मिलना चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed