फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

सलेमपुर में मीटर काटने गए कर्मचारियों को घेरकर पीटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
सलेमपुर में मीटर काटने गए कर्मचारियों को घेरकर पीटा
विज्ञापन

साहिबाबाद। सिरोरा के सलेमपुर गांव में बकाया वसूली के लिए गए ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से लोगों ने मारपीट और बदसलूकी की। घायल तकनीशियन ओमकार ने टीला मोड़ थाने में तीन नामजद समेत छह लोगों पर बलवा, मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा डालने की धारा में मुकदमा कराया है। उपकेंद्र लोनी में तैनात तकनीशियन ओमकार सिंह ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ सिरोरा सलेमपुर में बकाया वसूली के लिए कनेक्शन काटने गए थे। वहां बकायेदार प्रेमचंद्र पर करीब 53 हजार रुपये का बकाया था। आरोप है कि जब संविदा कर्मचारी मकान से मीटर काटकर उतारने की कार्रवाई कर रहे थे तो प्रेमचंद ने कई लोगों के साथ मिलकर अचानक कर्मचारियों पर लाठी-डंडो से हमला कर दिया। उन्होंने बचाव करने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनसे भी बदसलूकी की। इस मामले की टीला मोड़ थाने में लिखित शिकायत देकर प्रेमचंद, मदन, भूरा और तीन अज्ञात पर मुकदमा कराया। थाना प्रभारी भुवनेश कुमार का कहना है कि आरोपियों की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed