फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Teenager injured in LED blast also died, woman treatment continues in ghaziabad

Ghaziabad LED Blast: एलईडी धमाके में घायल किशोर ने भी तोड़ा दम, महिला का इलाज जारी

Thu, 20 Oct 2022 01:37 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Thu, 20 Oct 2022 01:37 AM IST
सार

पुलिस ने बताया कि चार अक्तूबर को एक मकान के अंदर एलईडी टीवी में ब्लास्ट के बाद ओमेंद्र और उसकी मां ओमवती व दोस्त करण बुरी तरह से घायल हो गए थे। घायल करण (15) की बुधवार सुबह पांच बजे उपचार के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन
Teenager injured in LED blast also died, woman treatment continues in ghaziabad
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साहिबाबाद के हर्ष विहार-2 में चार अक्तूबर को हुए एलईडी टीवी के धमाके में घायल करण (15) की बुधवार सुबह पांच बजे उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया है। वहीं, घायल महिला ओमवती का अभी इलाज चल रहा है। पुलिस ने किशोर की मौत की सूचना के बाद परिजनों से संपर्क किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि चार अक्तूबर को एक मकान के अंदर एलईडी टीवी में ब्लास्ट के बाद ओमेंद्र और उसकी मां ओमवती व दोस्त करण बुरी तरह से घायल हो गए थे। करण अपने दोस्त से मिलने के लिए उसके घर आया था। तभी एलईडी टीवी पर गेम खेलने के दौरान अचानक धमाका हुआ और तीनों घायल हो गए थे।
विज्ञापन


ओमेंद्र के पिता निरंजन ऑटो चलाते हैं। धमाके की आवाज सुनकर पड़ोस के लोगों ने तुरंत तीनों को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में इलाज कराया। वहां ओमेंद्र की मौत हो गई जबकि करण गंभीर परिस्थिति में जिंदगी और मौत से जूझ रहा था। बुधवार की सुबह पांच बजे उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। दोपहर में पड़ोस के लोगों ने करण के परिजनों को घर पहुंच कर सांत्वना दी। करण के माथे, चेहरे, दोनों पैर ओर छाती पर गहरी चोट आई थी जबकि ओमवती के पैर तथा शरीर के एक तरफ चोट आई है। पड़ोसी दिवाकर का कहना है कि करण का बुधवार को ही परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। एसपी सिटी सेकेंड ज्ञानेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि किशोर करण की मौत की सूचना मिलने पर उसके परिजनों से सम्पर्क किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed