{"_id":"6349b6e071014374387edecc","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd246076266","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट कर मोबाइल गिरोह बेचता था पार्ट्स, पैसों से करते थे मौज-मस्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट कर मोबाइल गिरोह बेचता था पार्ट्स, पैसों से करते थे मौज-मस्ती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लूट कर मोबाइल गिरोह बेचता था पार्ट्स, पैसों से करते थे मौज-मस्ती
इंदिरापुरम। पुलिस ने वसुंधरा सेक्टर-3 की गार्डेनिया ग्लैमर सोसायटी के चौराहे से मोबाइल फोन लूटने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने लूटे गए चार मोबाइल और चाकू बरामद किया है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी मनीष और निशांत वाल्मीकि लोगों से दिनदहाड़े चाकू की नोक पर फोन लूटते थे। फिर विक्की की मदद से अलग-अलग पार्ट्स को मार्केट में बेच देते थे। पुलिस ने इनके अन्य साथियों की तलाश शुरू कर दी है।
इंदिरापुरम थाना प्रभारी देवपाल सिंह पुंडीर का कहना है कि विक्की कुमार निवासी संजय कालोनी अर्थला, निशांत वाल्मीकि निवासी अर्थला और मनीष निवासी छोटा पार्क अर्थला मोबाइल लूटने वाले गिरोह के सदस्य हैं। पिछले वर्षों में तीनों ने कई लोगों को लूट का शिकार बनाया है। 25 सितंबर को डॉक्टर पार्क सोसायटी में रेल विहार वाली रोड पर राघवेंद्र सिंह से मोबाइल लूट लिया था। इस संबंध में मुकदमा इंदिरापुरम थाने में दर्ज हुआ था। पूछताछ में पता चला कि विक्की पर इंदिरापुरम थाने में छह मुकदमे, निशांत और मनीष पर भी छह-छह मुकदमे हैं। दोनों लोग राहगीरों को लक्ष्य बनाकर उनसे मोबाइल लूटते थे। इसके बाद दोनों विक्की को पांच से छह हजार रुपये में बेच देते थे। इस बार कई लोगों से मोबाइल लूटने की फिराक में थे लेकिन पुलिस को इसकी भनक लग गई और तीनों को घटना से पूर्व दबोच लिया। तीनों ने बताया कि लूटे गए मोबाइल को बेचकर आपस में बांट लेते थे और उन पैसों से मौज मस्ती करते थे।
-----