फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

भाजुमो नेता से रंगदारी मांगने पर मुकदमा दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
भाजुमो नेता से रंगदारी मांगने पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

खोड़ा। खोड़ा की लोकप्रिय विहार में भाजुमो के महानगर अध्यक्ष जयकरण यादव ने तीन तथाकथित मीडियाकर्मी समेत सात लोगों पर एक लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि आरोपी उनसे पिछले महीने हनीट्रैप की वीडियो वायरल करने का डर दिखाकर 68 हजार वसूल चुके हैं। अब फिर से एक लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। पैसे नहीं देने पर उनके पास लोगों को भेजकर परेशान करते हैं। खोड़ा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उन्होंने बताया कि 18 सितंबर को उनके पास एक युवक का फोन आया। कहा कि उसके पास उनकी हवालात की एक वीडियो और फोटो है। इसकी एवज में आरोपियों ने उनसे 60 हजार रुपये ऐंठ लिए। अगले दिन फिर उन्हें डर दिखाकर 8000 रुपये की अवैध वसूली की। इतना ही नहीं, पैसे लेने के लिए उन्हें इंदिरापुरम में एक जगह पर बुलाया था। वहां आरोपी विकास शर्मा और ललित जायसवाल ने पैसे लेने के बाद उन्हें वीडियो व फोटो डीलिट करने का झांसा दिया लेकिन दो-तीन दिन बाद फिर से कुछ लोगों को वीडियो-फोटो के साथ घर भेज दिया। उनका कहना है कि आरोपी विकास शर्मा, मनीष चौहान, रविंद्र गुप्ता खुद को मीडियाकर्मी बताकर लोगों से अवैध वसूली करते हैं, जबकि इनके गिरोह में ललित जायसवाल, उपेंद्र मिश्रा और ब्रिजेश दूबे भी जुड़ा है। खोड़ा के अधिकांश लोग इस गिरोह से डरे रहते हैं। आरोपों की मानें तो तथाकथित मीडियाकर्मी लोगों को फर्जी वीडियो और फोटो का डर दिखाकर अवैध वसूली करते हैं तो बाकी तीन लोग फरियादियों को पुलिस से समाधान कराने व दुकान लगवाने के नाम पर पैसे ऐंठते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने गिरोह के सदस्यों से परेशान होकर एसएसपी मुनिराज से शिकायत की थी। शिकायत पर एसएसपी ने संज्ञान लेकर खोड़ा पुलिस को जांच के निर्देश दिए थे। बृहस्पतिवार को खोड़ा थाने में विकास शर्मा, ललित जायसवाल, मनीष चौहान, उपेंद्र मिश्रा, विकास मिश्रा, रविंद्र गुप्ता और ब्रिजेश दूबे के खिलाफ रंगदारी और जान से मारने की धमकी देने की धारा में नामजद मुकदमा किया है। सीओ स्वतंत्र कुमार का कहना है कि आरोपियों की जांच की जा रही है। वहीं तथाकथित मीडियाकर्मी विकास मिश्रा का कहना है कि जयकरण के गोदाम पर सट्टा खेल रहे लोगों को पुलिस टीम ने पकड़ा था। उसमें जयकरण को भी नामजद किया था। उसके द्वारा लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed