फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

दस के नोट पर लिखा फोन नंबर, नहीं लिया तो की छेड़छाड़

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 01:06 AM IST
सार

दस के नोट पर लिखा फोन नंबर, नहीं लिया तो की छेड़छाड़लोनी।इसमें छात्राओं का आरोप है कि वह रोजाना स्कूल जाती हैं।एक छात्रा के परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि स्कूल जाने के दौरान रास्ते में मनचलों ने दस के नोट पर मोबाइल नंबर लिखकर दिया।

विज्ञापन
ghaziabad

विस्तार

दस के नोट पर लिखा फोन नंबर, नहीं लिया तो की छेड़छाड़
विज्ञापन

लोनी। बार्डर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में मनचलों ने स्कूल जा रही छात्राओं के साथ अभद्रता की। मनचलों ने दस के नोट पर अपना फोन नंबर लिखकर छात्राओं को देने का प्रयास किया। नंबर नहीं लेने पर छेड़छाड़ की। छात्राओं के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

लोनी बार्डर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में एक स्कूल है। छात्राओं का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें छात्राओं का आरोप है कि वह रोजाना स्कूल जाती हैं। रास्ते में कुछ मनचले उन्हें परेशान करते हैं। एक छात्रा के परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि स्कूल जाने के दौरान रास्ते में मनचलों ने दस के नोट पर मोबाइल नंबर लिखकर दिया। उसने छात्रा से फोन पर बात करने को कहा। बात न करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। बात न करने पर छुट्टी के समय कुछ और युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए अभद्रता की। पीड़िता ने घर जाकर आपबीती बताई तो परिजनों ने एक युवक को पकड़ लिया तभी आरोपी युवक के कई सहयोगी वहां आ गए। उन्होंने पीड़ितों के साथ मारपीट करते हुए जातिसूचक शब्द बोले और आरोपी को छुड़वाकर ले गए। थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह पवार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed