फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

संकट : टीएचए के 10 लाख लोगों को आज और कल नहीं मिलेगा गंगाजल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 12:57 AM IST
सार

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) और नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि दो दिन के लिए पानी के वैकल्पिक इंतजाम किए जाएंगे।टीएचए को गंगाजल अपर गंग नगर से मिलता है। यह पहले प्रताप विहार प्लांट में आता है और फिर आगे आपूर्ति की जाती है। हालांकि, अधिकारियों का दावा है कि सुबह सप्लाई की गई थी, शाम को नहीं हो पाई।

विज्ञापन
ghaziabad

विस्तार

संकट : टीएचए के 10 लाख लोगों को आज और कल नहीं मिलेगा गंगाजल
विज्ञापन

साहिबाबाद। ट्रांस हिंडन क्षेत्र (टीएचए) के दस लाख लोगों को सोमवार और मंगलवार को गंगाजल नहीं मिल पाएगा। अपर गंग नहर से अस्थायी रूप से आपूर्ति बंद कर दिए जाने के कारण यह संकट आया है। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) और नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि दो दिन के लिए पानी के वैकल्पिक इंतजाम किए जाएंगे।
टीएचए को गंगाजल अपर गंग नगर से मिलता है। यह पहले प्रताप विहार प्लांट में आता है और फिर आगे आपूर्ति की जाती है। तेज बारिश के कारण नहर में गाद ज्यादा आ गई। इसलिए, सफाई की जा रही है। रविवार को भी प्रताप विहार प्लांट में गंगाजल नहीं पहुंचा। हालांकि, अधिकारियों का दावा है कि सुबह सप्लाई की गई थी, शाम को नहीं हो पाई। लोगों का कहना है कि सुबह बहुत कम समय के लिए ही पानी आया। गंगाजल प्रोजेक्ट के मैनेजर उन्मेश शुक्ला ने बताया कि 28 से गंगनहर से आपूर्ति सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन

एक समय मिलेगा पानी
वसुंधरा, इंदिरापुरम, वैशाली, कौशांबी व डेल्टा कॉलोनी के लोगों को नवरात्र के पहले दो दिन पानी का संकट झेलना होगा। नगर निगम और जीडीए के अधिकारियों का कहना है कि ट्यूबवेल के माध्यम से एक समय पानी दिया जाएगा ।नगर निगम जलकल जेई सोमेंद्र तोमर ने बताया कि अगले दो दिन ट्यूबवेलों के माध्यम से ही एक समय पानी की आपूर्ति कराई जाएगी। जीडीए के मुख्य अभियंता राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि इंदिरापुरम में ट्यूबवेलों से एक समय आपूर्ति कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दशहरे के बाद बढ़ेगी परेशानी
वार्षिक सफाई के लिए एक माह तक गंग नहर से आपूर्ति बंद रहती है। यह दशहरे के बाद होने की संभावना है। हाईराइज सोसायटियों में नगर निगम व जीडीए ओर से गंगाजल आपूर्ति बंद होने से बोतलबंद पानी पर निर्भरता बढ़ जाती है। लोकल ब्रांड की 20 लीटर बोतल करीब 50 रुपये तो नामी ब्रांड की बोतल करीब 100 रुपये तक मिलती है। इससे त्योहारी सीजन में बोतलबंद पानी की डिमांड बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed