फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Drunk friend killed, police arrested two accused in ghaziabad

Ghaziabad Murder: नशे में पत्थर से सिर कुचलकर दोस्त की हत्या, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Mon, 19 Sep 2022 01:48 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Mon, 19 Sep 2022 01:48 AM IST
सार

सीओ इंदिरापुरम अभय कुमार मिश्र ने बताया कि गुड्डू उर्फ गोलू मूल निवासी समस्तीपुर बिहार यहां इंदिरापुरम के अभयखंड में ससुरालियों के साथ रहता था। वह मजदूरी कर खुद का खर्चा चलाता था। चार माह पूर्व उसकी पत्नी की मौत हो गई थी, जिसके बाद वह ससुरालियों को छोड़कर कहीं भी सड़क किनारे सो जाता था।

विज्ञापन
Drunk friend killed, police arrested two accused in ghaziabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

गाजियाबाद के अभयखंड के एक खाली प्लॉट से 10 सितंबर को शराब पीने के दौरान गाली-गलौज पर दोस्त गुड्डू उर्फ गोलू की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या में इंदिरापुरम पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी मजदूर हैं। रविवार को दोनों की निशानदेही पर पत्थर बरामद कर उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन


सीओ इंदिरापुरम अभय कुमार मिश्र ने बताया कि गुड्डू उर्फ गोलू मूल निवासी समस्तीपुर बिहार यहां इंदिरापुरम के अभयखंड में ससुरालियों के साथ रहता था। वह मजदूरी कर खुद का खर्चा चलाता था। चार माह पूर्व उसकी पत्नी की मौत हो गई थी, जिसके बाद वह ससुरालियों को छोड़कर कहीं भी सड़क किनारे सो जाता था।
विज्ञापन


उसके साथ तौफिक निवासी मकनपुर और मंगेश निवासी मकनपुर इंदिरापुरम भी काम करते थे। तीनों आपस में दोस्त थे। दस सितंबर को तीनों ने एक साथ शराब पीने की योजना बनाई और खोड़ा से शराब खरीदकर अभयखंड के आकांक्षा एंक्लेव में खाली प्लॉट में बैठ गए। आरोप है कि वहां पर गुड्डू का तौफिक के साथ किसी बात पर झगड़ा हो गया। कहासुनी के दौरान उसने तौफिक को गाली-गलौज की।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाराज होकर तौफिक ने उसके साथ मारपीट की जबकि मंगेश शराब पीकर अधिक नशे में हो गया था। दोनों ने पास पड़े पत्थर को गुड्डू के सिर पर मार दिया। दोनों लहूलुहान हालत में गुड्डू को छोड़कर फरार हो गए। अगले दिन उन्हें गुड्डू की मौत की खबर मिली तो वे फरार हो गए। सीओ का कहना है कि तौफिक का पत्नी से कुछ विवाद हो गया था, जिससे वह उसे छोड़कर चली गई थी।


तौफिक ने भी घर छोड़ दिया और शराब पीने का आदी हो गया। दोनों ने घटनास्थल से भागने से पहले पत्थर को घासों में छुपा दिया। पुलिस ने शव को लावारिस में बरामद किया और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। रविवार को पुलिस ने दोनों को गौर ग्रीन चौराहे से पकड़कर पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed