{"_id":"6324d25c4d89ab60a6003c35","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd244645027","type":"story","status":"publish","title_hn":"उसूलों वाले चोर: नई कार के चारों पहिए चोरी कर ले गए, लगा गए पुराने टायर; मालिक बोला- मेरा तो 25...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उसूलों वाले चोर: नई कार के चारों पहिए चोरी कर ले गए, लगा गए पुराने टायर; मालिक बोला- मेरा तो 25...
Sat, 17 Sep 2022 01:15 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 01:15 AM IST
सार
थाना प्रभारी देवपाल सिंह पुंडीर का कहना है कि कॉलोनी के सीसीटीवी फुटेज चेक कर चोरों की पहचान कर रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शक्तिखंड-3 में घर के बाहर ही कपिल जैन की नई गाड़ी से चोरों ने टायर चोरी कर पुराने पहिए लगा दिए। उन्होंने इंदिरापुरम थाने में चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
कपिल जैन गुरुग्राम की निजी कंपनी में काम करते हैं। उनका इन दिनों घर से ही काम चल रहा है। इस वजह से गाड़ी घर के बाहर खड़ी की थी। गाड़ी उन्होंने दो साल पूर्व ही खरीदी थी। उनका कहना है कि लगाए गए पुराने पहिए काफी बेकार हैं। उन्हें बदलवाकर ही गाड़ी चल पाएगी। इससे उन्हें 25 हजार से अधिक का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
आरोप है कि इंदिरापुरम पुलिस को शिकायत दर्ज कराने के लिए उन्हें काफी चक्कर काटने पड़े। थाना प्रभारी देवपाल सिंह पुंडीर का कहना है कि कॉलोनी के सीसीटीवी फुटेज चेक कर चोरों की पहचान कर रहे हैं।
विज्ञापन