फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

कौशांबी बस अड्डे के बाहर युवक को पीटकर 95 हजार रुपये से भरा बैग लूटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
कौशांबी बस अड्डे के बाहर युवक को पीटकर 95 हजार रुपये से भरा बैग लूटा
विज्ञापन

कौशांबी। कौशांबी बस अड्डे के पास बदमाशों ने मोदीनगर के परवेज के साथ मारपीट कर 95 हजार रुपये से भरा बैग लूट लिया। उन्होंने बदहवास हालत में कौशांबी पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटनास्थल के पास के सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है।

मोदीनगर के नंगलामूसा में रहने वाले परवेज ने बताया कि वह इंदौर सामान पहुंचाने गए थे। वहां से वापसी में सोमवार को निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर उतरे। इसके बाद आनंद विहार बस अड्डे के लिए ऑटो लिया। ऑटो में बैठे एक चोर ने उनका फोन चोरी कर लिया। कौशांबी बस अड्डे पहुंचने पर उन्होंने एक दुकान पर बैठकर चाय पी। जैसे ही वह डिपो से बाहर निकले तभी दो युवक आए और उनके साथ मारपीट कर बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में 90 हजार रुपये नकद रखे थे। बदमाश उनका पर्स भी छीनकर ले गए, पर्स के अंदर 4500 हजार रुपये भी रखे थे। वह बदहवास हालत में काफी देर तक सड़क किनारे पड़े रहे। बेसुध हालत में उन्होंने राहगीरों से मोबाइल मांगा, लेकिन किसी ने नहीं दिया। वह इलाज के लिए पूछते हुए भोवापुर में डाक्टर के पास पहुंचे। डॉक्टर ने उनका उपचार किया। इसके बाद महाराजपुर में किसी तरह अपने भाई को सूचना दी। परवेज और अमन खान दोनों कौशांबी थाने पहुंचे। परवेज के मुताबिक, मारपीट की वजह से पुलिसकर्मी उनकी बात को नहीं समझ पाए और उनकी शिकायत में 500-500 रुपये के नकली नोटों का गड्डी दिखाकर उनके बदले छुट्टे पैसे देने का झांसा देकर बैग लेकर जाने की बात लिख दी जबकि उनके साथ लूट की घटना हुई है।
विज्ञापन

कौशांबी थाना प्रभारी प्रभात दीक्षित का कहना है कि शिकायत के आधार पर ही मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच कर रहे हैं। बदमाशों की तलाश के लिए टीम जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed