{"_id":"630137a967556d3fad0dde2c","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd2432697137","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने के पास हबीबी कैफे में युवक को बंधक बनाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने के पास हबीबी कैफे में युवक को बंधक बनाकर पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाने के पास हबीबी कैफे में युवक को बंधक बनाकर पीटा
कौशांबी। थाने से कुछ मीटर दूर एंजल मॉल के हबीबी कैफे में मालिक सोबी मलिक व तीन बाउंसरों ने एक युवक को बंधक बनाकर जमकर पीटा। वह अपनी पत्नी को लेने आया था। आरोप है कि चारों लोगों ने जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। थाने में युवक ने कैफे मालिक और बाउंसरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एक बाउंसर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
बिहार के नालंदा निवासी युवक का आरोप है कि दिसंबर में उसकी पत्नी पांच साल के बेटे के साथ भाग आई थी। वह दोनों को तब से तलाश कर रहा है। गाजियाबाद आने पर उसे पत्नी के कौशांबी स्थित मॉल में हबीबी कैफे के बारे में पता चला। यहां उसकी पत्नी काम करती है। बृहस्पतिवार को वह जब पत्नी को ले जाने लगा तो कैफे मालिक सोबी मलिक व तीन बाउंसरों ने उसे बंधक बना लिया। आरोप है कि वहां उसे जमकर पीटा गया, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। तबीयत बिगड़ने पर उसे जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया और उसकी पत्नी को भी साथ नहीं जाने दिया। बाद में युवक ने कौशांबी थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी। मेडिकल रिपोर्ट और शिकायत के आधार पर शुक्रवार को पुलिस ने सोबी मलिक व तीन अज्ञात के खिलाफ बंधक बनाने, मारपीट, उकसाने व धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। थाना प्रभारी कार्यवाहक अनिल कुमार ने बताया कि क्लब के पास से बाउंसर लेखनाथ को गिरफ्तार किया है। वहीं, युवक का आरोप यह भी है कि क्लब मालिक के साथ रहने वाली की एक युवती ने उसकी पत्नी को बरगलाया है। उसे ज्यादा पैसे कमाने का लालच दिया गया है।
पुलिस ने दर्ज किए महिला के बयान
महिला ने पुलिस को दिए बयान में खुद को युवक की पत्नी होने से मना किया है। उसका कहना था कि वह युवक की दुकान पर काम करने के समय जानती थी। अब वह उसे जबरन साथ ले जाना चाहता था। उसकी दूसरे युवक से शादी हुई है। बेटा भी उसके पति का है। कौशांबी पुलिस ने महिला और उसके पति से शादी के साक्ष्य मांगे हैं। वहीं युवक का आरोप है कि कैफे में शराब परोसी जा रही थी। पुलिस जांच में पता चला कि महिला कैफे में डांसर है।