{"_id":"62f94f64a45fd26ed010b755","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd243035960","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कनेक्शन कटने का झांसा देकर खाते से निकाले 1.38 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कनेक्शन कटने का झांसा देकर खाते से निकाले 1.38 लाख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली कनेक्शन कटने का झांसा देकर खाते से निकाले 1.38 लाख
वसुंधरा। सेक्टर-11 के द्रोणागिरी अपार्टमेंट में रहने वाले 75 वर्षीय नरेश चंद्र अग्रवाल को ठग ने बिजली कनेक्शन कटने का डर दिखाकर तीन खातों से एक लाख 38 हजार रुपये निकाल लिए। उनके पास मेसेज भेजकर बिजली बिल का बकाया बताया था। लिंक पर क्लिक करते ही ठग ने तीन खातों से सेंध लगा दी। साइबर सेल टीम जांच कर रही है।
उन्होंने बताया कि ठग ने दो मोबाइल नंबर से उनके पास मेसेज भेजा था, जिसमें बिजली बिल जल्द से जल्द जमा न करने पर कनेक्शन कटने का डर दिखाया गया। इससे परेशान होकर उन्होंने लिंक पर क्लिक कर दिया। आरोप है कि ठग ने मोबाइल फोन हैक कर उनके बचत खाते से पहली बार में 99 हजार 593 रुपये और दूसरे दिन ऑनलाइन वॉलेट से 33 हजार 480 व दूसरे खाते से तीसरे दिन में पांच हजार रुपये की चपत लगा दी। दूसरी तरफ वैभवखंड की गौर ग्रीन सिटी सोसायटी निवासी प्रियंका के ऑनलाइन वॉलेट से ठग ने 36 हजार 400 रुपये निकाल लिए। इंदिरापुरम थाना प्रभारी देवपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि साइबर सेल टीम दोनों मोबाइल नंबर की जांच कर रही है। खाते से हुई ट्रांजेक्शन का भी पता कर रहे हैं।