{"_id":"62f94f617fc38262342b36b7","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd2430358193","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक चोरी कर लोनी के मकान में काटते थे कल-पुर्जे, तीन चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक चोरी कर लोनी के मकान में काटते थे कल-पुर्जे, तीन चोर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक चोरी कर लोनी के मकान में काटते थे कल-पुर्जे, तीन चोर गिरफ्तार
कौशांबी। दिल्ली-एनसीआर से दोपहिया वाहन चोरी कर लोनी के मकान में कल-पुर्जे काटकर बेचने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को कौशांबी पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया। इनके पास से दो बाइक, दो आधी कटी बाइक और तीन चाकू व कल-पुर्जे बेचकर कमाए दो हजार रुपये बरामद किए हैं। गिरोह के सरगना चिराग बंसल से पुलिस पूछताछ कर रही है।
क्षेत्राधिकारी इंदिरापुरम अभय कुमार मिश्र ने बताया कि चिराग बंसल और सौरभ कुमार निवासी सबलूगढ़ी लोनी व कादिर निवासी रासिद अली गेट निठोरा लोनी को गिरफ्तार किया है। तीनों यूपी गेट के पास चोरी की बाइक पर घूम रहे थे। पूछताछ में चिराग ने बताया कि वह दिन में दोपहिया वाहनों की रेकी करते था फिर रात में मौका पाकर कादिर के साथ मिलकर उसका ताला तोड़कर चोरी कर लेते थे। चोरी की बाइक को दोनों लोनी के सबलूगढ़ी में सौरभ के मकान में ले जाते थे। वहां किसी को शक न हो इसके लिए रात में कल-पुर्जे काटकर अलग कर देते थे। इसमें वह गैस कटर का भी इस्तेमाल करते थे। सौरभ ही ग्राहक ढूंढकर पुर्जों को बेचता था। इस धंधे में मिली रकम को तीनों लोग आपस में बराबर बांटते थे। सीओ के मुताबिक, सरगना चिराग के खिलाफ सिहानी गेट, कौशांबी, नोएडा और अन्य जगह के थानों में मुकदमा दर्ज हैं। कौशांबी थाने के अपराध निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि तीनों लोग काफी समय से बाइक व स्कूटी चोर करते हैं। अभी तक इन्होंने 50 से अधिक वाहन चोरी की घटनाएं की हैं।
भोवापुर के मकान में भी चल रहा था अवैध कारोबार
कौशांबी पुलिस ने पिछले माह भोवापुर से वाहन चोरी करने वाले गिरोह के पांच चोरों को पकड़कर भंडाफोड़ किया था। उनसे भारी मात्रा में कलपुर्जे, बाइक और अन्य सामान बरामद हुआ था। पुलिस को शक है कि गिरफ्तार तीनों लोगों का कनेक्शन भोवापुर वाले गिरोह से हो सकता है। लिहाजा पुलिस हर एंगल पर पूछताछ कर रही है।