{"_id":"62f94eb14ec0b816ac54fcf4","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd243035745","type":"story","status":"publish","title_hn":"53 पुलिसकर्मियों को डीजीपी और भारत सरकार की ओर आज मिलेगा मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
53 पुलिसकर्मियों को डीजीपी और भारत सरकार की ओर आज मिलेगा मेडल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभयखंड चौकी के पास इंजीनियर के फ्लैट में 15 लाख की चोरी
इंदिरापुरम। अभयखंड पुलिस चौकी के पास चोरों ने आईटी इंजीनियर अरविंदर सिंह रावत के फ्लैट का ताला काटकर 30 हजार की नकदी समेत 15 लाख के गहने चोरी कर लिए। परिवार के लोग रिश्तेदार के घर रक्षाबंधन मनाने गए थे। चोरों ने पड़ोस के एक और फ्लैट का ताला काटा लेकिन वह सफल नहीं हुए।
अभयखंड के वरदान अपार्टमेंट निवासी अरविंदर सिंह रावत ने बताया कि रक्षाबंधन के दिन सुबह ही रिश्तेदार के घर निकल गए थे। दोपहर करीब 12 बजे स्कूटी से आए दो चोरों ने फ्लैट का काट दिया। इसके बाद तीन कमरों की अलमारी से चेन, मंगलसूत्र, अंगूठी, पाजेब, सोने के कंगन, गले का हार समेत 15 लाख की ज्वैलरी के अलावा 30 हजार की नकदी चोरी कर ली। उनका कहना है कि छह माह पूर्व छोटे भाई की शादी हुई थी। उसकी पत्नी को मिले जेवरात भी चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर चोरी कर लिए। शाम को परिवार के लोग वापस आए तो अपार्टमेंट में पुलिस देखकर उन्हें शक हुआ जबकि पुलिसकर्मी दूसरे तल पर रहने वाले एसपी सिंह के फ्लैट में जांच कर रहे थे। अरविंदर ने बताया कि चोरों ने पड़ोसी के भी फ्लैट में चोरी के लिए ताला काटा था लेकिन एक बच्ची ने खिड़की से देखकर अपने पिता को फोन कर दिया। लोगों के एकत्रित होने के डर से चोर वहां से फरार हो गए। इसके बाद उनकी पत्नी अपने फ्लैट में गईं तब उन्हें चोरी का पता चला।
पुलिस चौकी के पास दिनदहाड़े चोरी से लोग नाराज
स्थानीय लोगों का आरोप है कि अभयखंड चौकी के मौजूद पुलिसकर्मी यदि सतर्कता बरतते तो चोरी की वारदात नहीं होती। इससे पहले भी चोरों ने लापरवाही के कारण फ्लैटों में चोरी को अंजाम दिया था। उधर, दोनों चोरों की तस्वीर सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। इंदिरापुरम थाना प्रभारी देवपाल सिंह पुंडीर का कहना है कि चोर की पहचान कर रहे हैं। स्कूटी पर नंबर भी बदला हुआ है।