फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   1.10 lakhs cheated in Ghaziabad in name of job in Gulf country

Ghaziabad: खाड़ी देश में नौकरी लगवाने के नाम पर युवक से 1.10 लाख ठगे, पूर्व में भी मिले हैं मामले

Sun, 14 Aug 2022 01:00 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Sun, 14 Aug 2022 01:00 AM IST
सार

अखिलश ने बताया कि उसे सोशल मीडिया के जरिए दिल्ली निवासी राकेश द्वारा खाड़ी देशों में नौकरी और वीजा दिलवाने के बारे में पता चला। उसने फोन पर राकेश से संपर्क किया।ठग ने उसे वैशाली के अंसल प्लाजा में बने कार्यालय पर इंटरव्यू के लिए बुलाया।

विज्ञापन
1.10 lakhs cheated in Ghaziabad in name of job in Gulf country
खाड़ी देशों में नौकरी के नाम पर ठगी - फोटो : amar ujala

विस्तार

खाड़ी देशों में नौकरी लगवाने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करने का एक और मामला सामने आया है। बलिया निवासी अखिलेश ने कौशांबी थाने में ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इससे पूर्व भी दो लोगों से नौकरी के नाम पर लाखों रुपये ठगी हुई थी। आरोपी ऑफिस बंद कर फरार हो गया है। रकम वापस मांगने पर ठग जान से मारने की धमकी दे रहा है।

विज्ञापन


अखिलश ने बताया कि वह नवंबर 2021 से पहले नौकरी की तलाश कर रहा था। इस बीच उसे सोशल मीडिया के जरिए दिल्ली निवासी राकेश द्वारा खाड़ी देशों में नौकरी और वीजा दिलवाने के बारे में पता चला। उसने फोन पर राकेश से संपर्क किया। बातचीत कर ठग ने उसे वैशाली के अंसल प्लाजा में बने कार्यालय पर इंटरव्यू के लिए बुलाया। वहां राकेश से उसे साउथ अफ्रीका व खाड़ी देशों में नौकरी लगवाने का झांसा दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि राकेश ने उससे काम के लिए 1.10 लाख रुपये मांगे, जिसमें से उसने 80 हजार ऑनलाइन पेमेंट व 30 हजार नकद दे दिए थे। इस बीच उसका पासपोर्ट व अन्य कागजात भी जमा करा लिए। ठग ने उससे कहा कि यदि टिकट नहीं मिलेगा तो रकम वापस दे देंगे। आरोप है कि कुछ समय बाद राकेश ने उसकी कॉल उठानी बंद कर दी और मैसेज का भी कोई रिप्लाई नहीं देता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

गाजियाबाद आने पर हुई ठगी की जानकारी

अखिलेश परेशान होकर गाजियाबाद आया तो उसे ठगी का पता चला। वह तुरंत वैशाली स्थित अंसल प्लाजा में उसके कार्यालय गया तो वहा ताला लगा था। पड़ोसियों से पता चला कि राकेश कुमार कार्यालय खाली कर चला गया है। उसने अन्य लोगों के साथ भी ठगी व धोखाधड़ी की है। बाद में वह कौशांबी थाने पहुंचा और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

सीएम के जनता दरबार में की शिकायत

अखिलेश ने बताया कि उसने गोरखपुर जाकर मुख्यमंत्री के जनता दरबार में भी शिकायत की है। कौशांबी थाना प्रभारी राघवेंद्र कुमार का कहना है कि आरोपी की तलाश कर रहे हैं। आरोपी की सर्विलांस की मदद से भी लोकेशन ट्रेस कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed