फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

ऑटो में सवार व्यापारियों भाइयों को झांसा देकर बदमाश दो लाख लेकर फरार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
ऑटो में सवार व्यापारियों भाइयों को झांसा देकर बदमाश दो लाख लेकर फरार
विज्ञापन

कौशांबी। पुलिस चौकी कौशांबी के पास ऑटो सवार सगे भाइयों अनिल और जितेंद्र मौर्या से शनिवार दोपहर बदमाश झांसा देकर दो लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। दोनों गाजीपुर और साहिबाबाद मंडी से 2.60 लाख रुपये लेकर कासगंज की बस के लिए आनंद विहार जा रहे थे। पुलिस ने घटनास्थल के पास सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर बदमाश की पहचान शुरू कर दी है।
कासगंज के व्यापारी जितेंद्र मौर्या और अनिल कुमार मौर्या दोनों गाजीपुर व साहिबाबाद मंडी में अरबी की सप्लाई करते हैं। दो दिन पहले भी उन्होंने आढ़तियों को अरबी भेजी थी। शुक्रवार को वह रकम लेने के लिए गाजीपुर पहुंचे थे। वहां 60 हजार रुपये कलेक्शन कर ऑटो में बैठकर शनिवार सुबह साहिबाबाद मंडी पहुंच गए। वहां भी आढ़तियों सेे करीब दो लाख रुपये का कलेक्शन किया। दोपहर 12 बजे दोनों भाई खाना खाकर कासगंज जाने लगे। इसके लिए दोनों मंडी से ऑटो में सवार हो गए। व्यापारी अनिल ने बताया कि आनंद विहार से पहले चालक ने कौशांबी बॉर्डर पर उतार दिया। वह दोनों खड़े होकर बात कर रहे थे कि एक बदमाश उनके पास पहुंचा और कौशांबी में एक जगह पर मलमूत्र के दौरान उसकी मां से बदतमीजी करने का आरोप लगाया। उनके मना करने पर बदमाश ने कहा कि उसके पिता राजनैतिक पार्टी के जिलाध्यक्ष हैं, वह दोनों से पूछताछ करेंगे। काफी देर तक जब कोई नहीं पहुंचा तो बदमाश ने किसी से फोन पर बात करने का बहाना बनाया फिर भी व्यापारियों ने ऐसी कोई घटना करने से इनकार किया तो बदमाश उन्हें जिलाध्यक्ष पिता का रौब दिखाया। इस पर दोनों व्यापारी वहीं खड़े रहे। आरोप है कि बदमाश ने उन्हें झांसा देकर एक-एक कर दोनों को कौशांबी चौकी के पास पार्क किनारे ले गया। इससे पहले दोनों के मोबाइल भी ले लिए थे और पिता के पास ले जाने का डर दिखाकर अनिल के हाथ से दो लाख रुपये से भरा बैग ले लिया। जैसे ही वह पार्क के सामने सोसायटी की तरफ उसके पिता को देखने गए। अचानक से बदमाश बैग लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

परिवार ने आढ़तियों को दी घटना की सूचना
दोनों व्यापारियों के साथ घटना होने के बाद उन्हें काफी देर तक कुछ समझ नहीं आया। इस बीच अचानक परिवार का फोन आया और उन्हें घटना बताई। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने यहां गाजियाबाद के आढ़तियों को फोन कर तुरंत उनकी मदद करने के लिए कहा। सूचना मिलने पर साहिबाबाद मंडी से आढ़ती व व्यापारी मौके पर पहुंचे और कौशांबी पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता के इंतजार के बहाने दोनों व्यापारियों को 20 मिनट तक बैठाया
व्यापारी अनिल ने बताया कि बदमाश ने घटना को अंजाम देने के लिए उन्हें पिता का डर दिखाया और उनके आने का बहाना बनाकर 20 मिनट तक सड़क किनारे बैठाए रखा। आरोप है कि घटना स्थल के पास चौकी होने के बावजूद वहां कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। यदि पुलिसकर्मी तैनात रहते तो उनके साथ घटना नहीं होती। फिलहाल दोनों भाई पुलिस को शिकायत देकर कासगंज लौट गए।

कौशांबी थाना प्रभारी राघवेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि व्यापारियों से टप्पेबाजी हुई है। शिकायत के आधार पर सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली है। बदमाश की पहचान कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed