फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Husband did not reach to meet Preeti who killed live-in partner

Ghaziabad: पुलिस से खबर मिलने पर भी प्रीति से मिलने नहीं पहुंचा पति, लिव-इन पार्टनर का किया था कत्ल

Wed, 10 Aug 2022 01:30 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Wed, 10 Aug 2022 01:30 AM IST
सार

तुलसी निकेतन में 32 वर्षीय प्रीति शर्मा करीब चार साल से फिरोज सलमानी संग लिव इन में रह रही थी। शादी से इन्कार करने पर प्रीति ने प्रेमी की उस्तरे से गला रेतकर हत्या कर दी थी। शव को ट्राली बैग में रखकर ठिकाने लगाने के दौरान प्रीति पुलिस के हत्थे चढ़ गई थी।

विज्ञापन
Husband did not reach to meet Preeti who killed live-in partner
आरोपी महिला और सूटकेस जिसमें शव मिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टीला मोड़ थाना क्षेत्र में चार साल से लिव इन में रह रहे प्रेमी की गला रेतकर हत्या करने की आरोपी प्रीति को डासना जेल भेज दिया गया। पुलिस की ओर से पूर्व पति को सूचना दी गई लेकिन वह प्रीति से मिलने नहीं पहुंचा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फिरोज की मौत गला कटने पर अत्यधिक खून बहने से होना आया है।

विज्ञापन


तुलसी निकेतन में 32 वर्षीय प्रीति शर्मा करीब चार साल से फिरोज सलमानी (23) संग लिव इन में रह रही थी। शादी से इन्कार करने पर प्रीति ने प्रेमी की उस्तरे से गला रेतकर हत्या कर दी थी। शव को ट्राली बैग में रखकर ठिकाने लगाने के दौरान प्रीति पुलिस के हत्थे चढ़ गई थी। पूछताछ में प्रीति ने वारदात की बात कबूल की थी।
विज्ञापन


सोमवार शाम को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव मृतक के परिजन को सौंप दिया था। टीला मोड़ थाना प्रभारी भुवनेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फिरोज के गले पर एक तेज धार से कट मिला है। इससे अत्यधिक खून बहने से फिरोज की मौत हुई। एसपी सिटी द्वितीय ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस टीम की ओर पूर्व पति को सूचना दी गई। अभी तक प्रीति से मिलने कोई नहीं आया है और न ही किसी ने पुलिस से संपर्क किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पांच साल की उम्र में उठ गया था मां का साया

टीला मोड़ थाना पुलिस ने बताया कि जब प्रीति की उम्र पांच साल की थी तो उसकी मां संसार से चल बसी थी। प्रीति के दो भाइयों में से एक भाई की कैंसर से मौत हो चुकी है। उसके पिता के बारे में भी किसी को नहीं पता है। फिलहाल प्रीति का पति दिल्ली के हर्ष विहार में रहकर ऑटो चलाने का काम करता है। प्रीति चार साल से बिना तलाक दिए पति से अलग रह रही थी।

प्रीति ने फिरोज से ही चलाना सीखा था उस्तरा

फिरोज नाई की दुकान पर काम करता था। फिरोज ने प्रीति को उस्तरा चलाना सिखाया था। अफसोस की बात यह रही कि फिरोज के उस्तरा चलाना प्रीति को सिखाना भारी पड़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed