फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

दम घुटने और सिर पर चोट लगने से हुई सूरज की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
दम घुटने और सिर पर चोट लगने से हुई सूरज की मौत
विज्ञापन

लोनी। इंद्रापुरी कॉलोनी में 28 जुलाई को हुई सूरज की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ है। रिपोर्ट में आया है कि उसकी मौत सिर में चोट लगने और दम घुटने से हुई थी। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर तीन दोस्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है और दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार दोस्तों ने पुलिस को इनवर्टर से करंट लगने से मौत होना बताया था।
लोनी बार्डर थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह पवार ने बताया कि पुलिस ने सोनू और गोलू को गिरफ्तार कर लिया है। फरार तीसरे आरोपी आसिफ की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले में डीएलएफ अंकुर विहार कॉलोनी में रहने वाले बनवारी लाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा सूरज (22) मुस्तफाबाद दिल्ली स्थित एक फैक्टरी में काम करता था। मोनू, गोलू निवासी इंद्रापुरी सूरज के साथ काम करते थे। सूरज गोलू और सोनू के यहां अक्सर रात में रुक जाता था। 28 जुलाई की रात करीब 10 बजे सूरज ने अपने जीजा कार्तिक के फोन किया और घबराते हुए कहा कि वह गोलू और सोनू के पास फंस गया है। यह लोग उसके साथ कोई घटना को अंजाम दे सकते हैं। इसके बाद रात करीब साढ़े 12 बजे सोनू और गोलू प्राइवेट एंबुलेंस में उनके बेटे सूरज को लेकर डीएलएफ अंकुर विहार उनके घर आए। सोनू और गोलू ने बनवारी लाल के परिवार के सदस्यों के साथ जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि अगर तुमने कोई शिकायत की तो तुम्हारे साथ भी यहीं सलूक होगा। इस दौरान परिवार के सदस्यों ने एंबुलेंस में सूरज को खून से लथपथ देखा। परिवार के सदस्यों ने दोनों को पकड़ने का प्रयास किया, तो दोनों ने कहा कि आसिफ भाई को बुला लेते हैं। उन्होंने आसिफ के कहने पर ही सूरज के साथ ऐसा किया है। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

सोनू और गोलू ने पैसे ले रखे थे
बनवारी लाल ने कहा कि सूरज ने सोनू और गोलू को किसी से कुछ रुपये उधार दिलवाए थे। सूरज दोनों से पैसे वापस करने को कहता था। सूरज ने पैसों की बात परिवार के सदस्यों को बता रखी थी। पैसे नहीं मिलने पर सूरज परेशान रहने लगा था। सोनू और गोलू पैसे आसिफ द्वारा देने की बात कहते थे लेकिन उसे पैसे नहीं मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोस्तों ने पुलिस को करंट लगने से मौत बताया था
28 जुलाई को सूरज की अस्पताल में मौत हुई थी। सूरज के दोनों दोस्त सोनू और गोलू अस्पताल लेकर गए थे। पुलिस को सूचना मिलने पर दोनों ने इनवर्टर से करंट लगने पर मौत होना बताया था। इसके बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर सोनू, गोलू और आसिफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed