फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

छत पर शराब पी रहे दो युवकों ने दोस्त को मारी गोली, मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
छत पर शराब पी रहे दो युवकों ने दोस्त को मारी गोली, मौत
विज्ञापन

साहिबाबाद। टीला मोड़ थाना क्षेत्र के गरिमा गार्डन मास्टर कॉलोनी में सोमवार रात को छत पर शराब पी रहे तीन दोस्तों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद में दो दोस्तों ने तीसरे दोस्त अमन को गोली मार दी। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोनों आरोपी पुलिस के शिकंजे में हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण लूट से मना करना सामने आया है। अमन पर चार मुकदमे दर्ज हैं।
कॉलोनी में 22 वर्षीय अमन परिवार संग रहता था। वह पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। पेंट का काम करने वाले अमन की करीब तीन साल पहले शादी हुई थी और उसकी एक साल की बेटी भी है। अमन अपने दो दोस्त नईम व सुंदर चौधरी के साथ सोमवार रात करीब दस बजे घर की छत पर बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान अमन का दोनों दोस्तों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पुलिस के मुताबिक सुंदर ने पिस्टल से एक गोली अमन को मार दी। गोली अमन के सीधे हाथ की तरफ से पेट में लग गई। गोली पेट में ही फंसकर रह गई। दोनों दोस्त मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

परिजन अमन को लेकर पास के अस्पताल पहुंचे, जहां से अमन को दिल्ली जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया था। मंगलवार दोपहर को शव का पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन को सौंप दिया गया। शव कॉलोनी में पहुंचते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी द्वितीय ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के भाई नौशाद की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस हत्या करने के ठोस कारणों का पता लगाने में जुटी है।
लूट करने से मना करना दोस्तों को नागवार गुजरा
परिवार का बोझ बढ़ने के साथ-साथ अमन अपनी जिम्मेदारी को भी समझने लगा था। पत्नी और बच्ची का प्रेम उसको गलत काम करने से भी रोक रहा था। इसी के चलते अमन अपराध की दुनिया से अलग होने की सोचने लगा था। टीला मोड़ थाना प्रभारी भुवनेश कुमार के मुताबिक तीनों शराब पीने के दौरान लूट करने की योजना को लेकर बात कर रहे थे। लूट करने से अमन के मना करने पर सुंदर और नईम का उससे विवाद बढ़ गया। विवाद ज्यादा बढ़ने पर दोनों एक राय हो गए और सुंदर ने गोली चला दी।
अमन पर चार मुकदमे दर्ज
भले ही अमन पेंट कर परिवार का पालन पोषण करता हो लेकिन अमन, नईम, सुंदर अपराध की दुनिया में भी सक्रिय थे। साहिबाबाद थाने में अमन पर लूट के तीन मुकदमे व आर्म्स एक्ट का एक मुकदमा दर्ज है। नईम व सुंदर पर लूट के अलावा हत्या का भी मुकदमा दर्ज है। पुलिस आरोपियों के अपराधिक इतिहास को खंगालने में जुटी है।

दोनों के पास था तमंचा व पिस्टल
पुलिस के मुताबिक अमन की मौत पिस्टल से गोली लगने के चलते हुई थी। वारदात के दौरान भी नईम व सुंदर दोनों के पास पिस्टल व तमंचा था। पुलिस ने दोनों के पास आला कत्ल व तमंचा बरामद कर लिया है। तीनों के बीच विवाद बढ़ने पर मारपीट होने की भी चर्चा रही। हालांकि पसौंडा चौकी पुलिस ने संघर्ष होने की जानकारी से इनकार किया है। पुलिस को गोली चलने के मामले की सूचना सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे मिली थी। उसके बाद ही पुलिस मौके पर पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed