{"_id":"62d70dfe0791227599705539","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd2417833197","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेरोइन तस्करी में गिरोह का फरार सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेरोइन तस्करी में गिरोह का फरार सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन

साहिबाबाद। गाजियाबाद क्राइम ब्रांच टीम ने 1.20 करोड़ रुपये की हेरोइन मामले में सोमवार रात को फरार तस्कर मोहम्मद सौबी निवासी बरेली को साहिबाबाद के सीमा चौकी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया जबकि गिरोह का सरगना अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस ने रविवार को हिंडन एयरफोर्स चौकी के पास से कार सवार तीन तस्करों को हेरोइन के साथ पकड़ा था। गिरोह सरगना सहित दो सदस्य भागने में कामयाब रहे थे।
पूछताछ में सौबी ने बताया कि सभी लोग रविवार को बरेली से गाजियाबाद व दिल्ली में हेरोइन सप्लाई करने जा रहे थे। पुलिस ने हिंडन एयरफोर्स चौकी के पास कार सवार सैफ, तैय्यब व शहजाद को गिरफ्तार कर लिया था जबकि सौबी व आतिफ दूसरी कार में थे। मौके का फायदा उठाकर कार से दोनों दिल्ली भाग गए थे। आतिफ सौबी को दिल्ली में छोड़कर आगे माल की सप्लाई करने चला गया था। सौबी ने बताया कि उसका बड़ा भाई आतिफ गिरोह को चलाता है। गिरोह एनसीआर, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान व दिल्ली में सप्लाई करता है। पुलिस का दावा है कि कार्रवाई से गाजियाबाद व आसपास के क्षेत्रों में नशीले पदार्थों की बिक्री व उसके सेवन में कमी आएगी। एसपी सिटी द्वितीय ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। टीम बनाकर सरगना की गिरफ्तारी व माल बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।