फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

चौकी से 50 कदम दूर डिपार्टमेंटल स्टोर में सात लाख की चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
चौकी से 50 कदम दूर डिपार्टमेंटल स्टोर में सात लाख की चोरी
विज्ञापन

इंदिरापुरम। नीतिखंड पुलिस चौकी से महज 50 मीटर दूर चोरों ने पिनट प्राइस सुपर मार्केट डिपार्टमेंटल स्टोर के बेसमेंट की खिड़की काटकर सात लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। सुबह साढ़े सात बजे कर्मचारी दुकान पर पहुंचा तो उसने मालिक अंकित अग्रवाल को फोन कर चोरी की सूचना दी। चोरों सीसीटीवी कैमरों के तार काटकर डीवीआर भी साथ ले गए।
नेहरू नगर द्वितीय निवासी अंकित अग्रवाल ने बताया कि अवंतिका अस्पताल और नीतिखंड चौकी के बीच उनका डिपार्टमेंटल स्टोर है। सुरक्षा की दृष्टि से निजी कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड तैनात कर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सुबह कर्मचारी ऋषि ने फोन कर चोरी की सूचना दी। चोर बेसमेंट में खिड़की को काटकर अंदर घुसे और गल्ले में रखे करीब सात लाख रुपये चोरी कर लिए। इतना ही नहीं, चोरों ने दुकान में खाया पीया भी है। चोरी की रकम पिछले दिनों में दुकान की आमदनी थी जिसमें से कर्मचारियों की सैलरी देने के बाद बचे पैसे सोमवार को बैंक में जमा करने थे।
विज्ञापन

पुलिस और सुरक्षा गार्ड पर उठे सवाल
घटना के बाद नीतिखंड पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे हैं। बेखौफ चोरों ने चौकी के पास ही पुलिस को लाखों की चोरी को अंजाम दिया है। इसके अलावा स्टोर के बाहर जब 24 घंटे के लिए सुरक्षा गार्ड की डयूटी रहती है तो उन्हें खिड़की काटने की भनक क्यों नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी खरीदने के लिए रखे थे पैसे
अंकित के भाई आयुष ने बताया कि वह लोग गाड़ी खरीदने के लिए जाने वाले थे। इसके लिए दुकान में सात लाख रुपये की रकम रखी थी। इसमें कार की बुकिंग के लिए एडवांस रकम और कर्मचारियों को सैलरी देनी थी। उन्होंने इंदिरापुरम पुलिस को संदिग्ध लोगों के नाम और फोन नंबर भी उपलब्ध कराए हैं। इनमें डिपार्टमेंटल स्टोर पर काम कर चुके पूर्व कर्मचारी भी हैं।

एसपी सिटी सेकेंड ज्ञानेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि चोरों की पहचान के लिए पास आसपास की सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही है। संदिग्धों के फोन नंबर की लोकेशन भी ट्रेस कर रहे हैं, जल्द ही घटना का अनावरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed