फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

बारिश में आठ मजदूरों पर भरभराकर गिरी कबाड़ गोदाम की छत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
बारिश में आठ मजदूरों पर भरभराकर गिरी कबाड़ गोदाम की छत
विज्ञापन

खोड़ा। बारिश के दौरान प्रेम विहार में कबाड़ गोदाम की छत पर पानी भरने से शनिवार को सिल्ली और गार्डर पटिया अचानक भरभराकर मजदूरों पर गिर पड़ी, जिसमें छह महिलाएं और दो पुरुष बुरी तरह घायल हो गए। चीख-पुकार मचने पर आसपास के लोग दौड़े और तुरंत मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकालकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया। एक की हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली के अस्पताल में रेफर किया गया। बाकी मजदूरों की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस को मामले में लिखित शिकायत नहीं मिली है।
कबाड़ गोदाम सभासद रामबीर के भाई प्रह्लाद कुमार का है। उन्होंने बताया कि कई महीनों पहले बिहार के रहने वाले सत्येंद्र कुमार को गोदाम किराये पर दिया था। उसमें 15-20 मजदूर काम करते हैं। शनिवार दोपहर बारिश के दौरान छत पर पानी भर गया, जिस वजह से अचानक छत के गार्डर-पटिया भरभराकर गोदाम में खाना खा रहे मजदूरों पर गिर गए। मलबे में दबने से गोदाम संचालक सत्येंद्र (36), सुमन (36), रेनू (40), गिरजा देवी (54), सुषमा (28), सुषमा पत्नी भोला ठाकुर (28), सुरेखा देवी (40), और उमा (उमेश) बुरी तरह घायल हो गए। सभासद के भाई प्रह्लाद ने बताया कि सत्येंद्र को छोड़कर सभी घायलों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। गंभीर स्थिति के कारण सत्येंद्र को दूसरे अस्पताल में रेफर किया गया। हालांकि उनकी सीटी स्कैन और अन्य तरह की जांच में कोई बड़ी चोट नहीं आई है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अल्ताफ अंसारी ने बताया कि हादसे में कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। घायलों का निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed