{"_id":"62d3132fc2a8a632e21d0d1c","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd241636697","type":"story","status":"publish","title_hn":"झंडापुर में दो पक्षों के बीच झगड़े में घायल बुजुर्ग ने अस्पताल में तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झंडापुर में दो पक्षों के बीच झगड़े में घायल बुजुर्ग ने अस्पताल में तोड़ा दम
विज्ञापन

साहिबाबाद। झंडापुर में पति पत्नी के बीच दहेज को लेकर विवाद में ससुराल और मायके पक्ष के लोगों के बीच हुए झगड़े में घायल 57 वर्षीय रामेश्वर की शनिवार सुबह नोएडा के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इससे परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने लिंक रोड थाना पुलिस पर दूसरे पक्ष के लोगों पर कार्रवाई करने में लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अंजलि गौतमबुद्घनगर के दनकौर में चंद्रावल गांव में रहने वाली हैं। वर्ष 2019 में उसकी शादी झंडापुर के विजय खारी से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ माह बाद ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज का दबाव बनाने लगे। कई दिनों तक अंजलि ने मायके पक्ष को इसकी जानकारी नहीं दी लेकिन आठ जुलाई को ससुरालियों ने मारपीट की तो उसने मायके पक्ष को फोन कर घटना की जानकारी दी। मायके पक्ष के लोग उसके पति विजय खारी और ससुर व अन्य लोगों से बात कर रहे थे कि अचानक उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें ताऊ रामेश्वर (57), पिता रामकिशन, और चाचा समेत परिवार के पांच लोग बुरी तरह घायल हो गए थे। घायलों को तुरंत मोहननगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां, चिकित्सकों ने रामेश्वर की गंभीर हालत को देखकर उन्हें नोएडा के जिम्स अस्पताल में रेफर कर दिया। उपचार के बावजूद उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। शनिवार सुबह उनकी मौत हो गई। उन्होंने लिंक रोड़ थाने में सास धर्मवती, ससुर राजेंद्र खारी, ननद कविता, बबीता, जेठ देवेंद्र खारी, पति विजय खारी और पति के दोस्त रोहित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं, दूसरे पक्ष के विजय खारी ने रामकिशन, अंकित, आशीष, सुनीता, शशी, आरती, रामू ताया, रामू का बेटा, बेटे की बहू और जगवीर व 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा कराया। अब अंजलि का आरोप है कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं की।
लिंक रोड थाना प्रभारी मनीष बिष्ट का कहना है कि उपचाराधीन रामेश्वर की मौत के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ससुराल पक्ष के लोगों की तलाश की जा रही है उन्हें जल्द पकड़कर पूछताछ की जाएगी।