फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से चार घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से चार घायल
विज्ञापन

लोनी। राजीव गार्डन कॉलोनी में शुक्रवार को तीन मंजिला निर्माणाधीन मकान की दीवार पड़ोसी के घर पर गिर गई। मलबे में दबकर महिला, दो बच्चे समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पाकर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
राजीव गार्डन कॉलोनी में अजय पाल परिवार के साथ रहते हैं। वह सिलाई का काम करते हैं। आसपास के लोगों ने बताया कि शुक्रवार को अजय अपने काम पर गए थे। घर पर अजय की पत्नी प्रीति, साला सुधीर, बच्चे प्रिया, स्वीटी, रुचि और राज थे। पड़ोस में रहने वाले छोटे लाल अपने मकान की तीसरी मंजिल पर निर्माण करा रहे थे। दोपहर के समय मजदूर नीचे थे। तभी अचानक निर्माणाधीन दीवार अजय के घर पर आ गिरी। इससे मलबे में दबने से सुधीर, प्रिया, प्रीति और स्वीटी घायल हो गए। आसपास के लोग घायलों को मलबे से बाहर निकाला। सुधीर और प्रिया को ज्यादा चोट आई हैं। लोनी बार्डर थाना अध्यक्ष योगेंद्र सिंह पवार ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन

बिना नक्शा बना रहे थे मकान
घनी आबादी के बीच पड़ोसी अपने घर को दो मंजिला बना चुका है। इसके बाद वह तीसरी मंजिल पर कमरे बनवा रहा था। तीसरी मंजिल पर कमरों की चोखटें लग चुकी थीं। यहां दो मंजिल तक ही मकान बनाने का नियम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed