{"_id":"62c735aba76f4b7b623f59c0","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd2411951140","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस चौकी में पथराव करने पर 53 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, 11 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस चौकी में पथराव करने पर 53 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, 11 गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस चौकी में पथराव करने पर 53 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, 11 गिरफ्तार
लोनी। बॉर्डर थाना क्षेत्र की सेवाधाम पुलिस चौकी के सामने मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठे मोनू शर्मा और उनके समर्थकों ने पुलिस चौकी पर बुधवार देर रात पथराव किया। पथराव में चौकी का फर्नीचर टूटा, दो पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट का आरोप है। पुलिस ने मामले में आठ नामजद सहित 45 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है और 11 लोगों को गिरफ्तार किया है।
एसपी देहात डॉ. ईरज राजा ने बताया कि मंगलवार को मोनू धाम कॉलोनी में दोनों पक्षों का झगड़ा हुआ था, जिसमें मोनू शर्मा उर्फ गुरुजी ने उनके बेटे हिमांशुु शर्मा के साथ मारपीट होने की बात कहकर पुलिस को तहरीर दी थी। मंगलवार शाम मोनू शर्मा अपने समर्थकों के साथ सेवाधाम पुलिस चौकी पहुंचा। यहां वह समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया लेकिन समर्थक नहीं उठे। पुलिस का आरोप है कि कुछ देर बाद मोनू शर्मा के समर्थकों ने सेवाधाम पुलिस चौकी पर पथराव कर दिया। मामले में सेवाधाम चौकी इंचार्ज मलखान सिंह ने दी शिकायत में बताया कि चौकी के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों ने चौकी में घुसकर बदतमीजी की। पुलिस की कैप उठाकर बाहर फेंक दीं। दो पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट की। पथराव के दौरान चौकी का फर्नीचर टूट गया। एक व्यक्ति ने हथियार से फायरिंग की हालांकि गोली किसी को नहीं लगी। पथराव के दौरान आसपास से गुजर रहे लोग भी चोटिल हुए। हंगामा बढ़ता देख तीन थानों की पुलिस फोर्स बुलाई गई। इसके बाद मामला शांत हुआ। मलखान सिंह ने 53 के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मोनू शर्मा, हिमांशु शर्मा, दीपांशु शर्मा, दीपा, मोनू का भाई, गनर कैलाश मिश्रा, प्रदीप और 45 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मोनू शर्मा और उनके कुछ समर्थकों को हिरासत में लिया है। आरोपियों के घर दबिश देकर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
11 लोगों को गिरफ्तार किया
लोनी सीओ रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने 11 लोगों मोनू शर्मा उर्फ गुुरुजी, प्रदीप, रामपाल सिंह, कैलाशनाथ, महेश, उमाकांत, प्रदीप पुत्र गोरेलाल, शंकर, मुकुट, राजकुमार और दुर्गेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कैलाश मिश्रा से डीबीबीएल गन लाइसेंसी 12 बोर, कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन
ये था मामला
सेवा धाम चौकी क्षेत्र मोनू धाम कॉलोनी में एक घर में समाहरों चल रहा था। यहां दो पक्षों में मारपीट हुई थी। मारपीट में कार्रवाई की मांग को लेकर मोनू शर्मा उर्फ मोनू गुरुजी अपने समर्थकों के साथ सेवाधाम पुलिस चौकी पहुंचे थे। यहां वह कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने धरने पर बैठे लोगों से उठने को कहा लेकिन समर्थक के साथ मोनू गुरुजी धरने से नहीं उठे। कुछ देर बाद समर्थकों द्वारा पुलिस चौकी पर पथराव किया गया।
मोनू शर्मा की तहरीर पर भी छह अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट
मोनू शर्मा अपने बेटे के साथ हुई मारपीट को लेकर पुलिस चौकी पर गए थे। पुलिस ने मोनू शर्मा की तहरीर पर भी छह अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं पुलिस ने मारपीट के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।