{"_id":"62c734f807f01f03b3240fd1","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd241194816","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की शादी हुई तय, प्रेमी ने पार्क में बुलाकर जड़े थप्पड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती की शादी हुई तय, प्रेमी ने पार्क में बुलाकर जड़े थप्पड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती की शादी हुई तय, प्रेमी ने पार्क में बुलाकर जड़े थप्पड़
कौशांबी। थाना क्षेत्र में एक युवती की शादी तय होने पर उसके प्रेमी ने पार्क में बुलाकर थप्पड़ जड़ दिए। आरोप है कि युवक के पास दोनों की अश्लील फोटो हैं, उन्हें डिलीट कराने के लिए कहा तो आरोपी ने मारपीट शुरू कर दी। युवती ने कौशांबी थाने में आरोपी युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा कराया है।
युवती का कहना है कि पिछले छह साल से उसकी एक युवक से दोस्ती थी। इस बीच दोनों के संबंध हो गए। अब युवती की मां ने दूसरे युवक के साथ उसकी शादी तय कर दी। इस बात को युवती ने युवक से बताई तो उसने पार्क में मिलने के लिए बुलाया। वहां जब युवती ने दोनों के अश्लील फोटो को डिलीट करने के लिए कहा तो उसने मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने कई चांटे भी जड़ दिए। इसके बाद युवती घर पहुंची और परिवार को घटना की जानकारी दी। सीओ इंदिरापुरम अभय कुमार मिश्र का कहना है कि मामले में जांच कर रहे हैं। आरोपी को जल्द पकड़ कर उससे पूछताछ की जाएगी।