{"_id":"62c498fb70fbb04836152993","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd2410973133","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पीड पोस्ट से व्यापारी को मिली धमकी, मरने के लिए तैयार हो जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पीड पोस्ट से व्यापारी को मिली धमकी, मरने के लिए तैयार हो जा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पीड पोस्ट से व्यापारी को मिली धमकी, मरने के लिए तैयार हो जा
लोनी। उदयपुर की घटना के बाद अब लोनी में भारतीय व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री देवेंद्र ढाका को स्पीड पोस्ट से पत्र भेजकर कत्ल करने की धमकी मिली है। पत्र में लिखा है कि ‘तू मरने के लिए तैयार हो जा।’ पत्र पर भेजने वाले का नाम और मोबाइल नंबर भी दर्ज है। व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने सदर पठान नाम के व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ुपलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की है।
बार्डर थाना क्षेत्र की इंद्रापुरी कॉलोनी में व्यापारी देवेंद्र ढाका परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि सोमवार को उन्हें स्पीड पोस्ट से एक धमकी भरा पत्र मिला है। पत्र में लिखा था कि ‘उदयपुर में कन्हैयालाल के बाद अब तू मरने को तैयार हो जा। एक धर्म के खिलाफ बहुत पोस्ट डालता है। मैं तुझे खुला चैलेंज देकर मारूंगा और फिर मैं शहीद भी हो जाऊ तो कोई बात नहीं। आज से अपनी और अपने बेटे रचित की उलटी गिनती शुरू कर दे। मैं जामिया से पढ़ा हूं और वहां पूरी फौज बना दी है।’ पत्र लिखने वाले ने पत्र में सदर पठान पुत्र शाहिज निवासी खेकड़ा ऊपरकोट भी लिखा है। पत्र मिलने के बाद ढाका ने पुलिस को तहरीर दी है। लोनी बार्डर थाना अध्यक्ष योगेंद्र पंवार ने बताया कि मामले में सदर पठान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।
किसी को फंसाने के लिए तो नहीं भेजा धमकी भरा पत्र
पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस ने मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। जांच में पता चला है कि जिस व्यक्ति के नाम से पत्र आया है, उसका किसी से विवाद चल रहा है। विवाद के चलते व्यक्ति को फंसाने के लिए यह पत्र स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजा है, ताकि पुलिस व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पत्र भेजने वाले व्यक्ति की तलाश की जा रही है।