फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

स्कूल की लापरवाही से गुम हुई तीन वर्षीय बच्ची, दुकानदार की जागरूकता से मिली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
स्कूल की लापरवाही से गुम हुई तीन वर्षीय बच्ची, दुकानदार की जागरूकता से मिली
विज्ञापन

साहिबाबाद। शालीमार गार्डन सी ब्लॉक स्थित सेंट एंड्रयूज पब्लिक स्कूल की बड़ी लापरवाही सामने आई है। तीन वर्षीय बच्ची स्कूल से बाहर निकल गई। अभिभावक जब बच्ची को स्कूल लेने पहुंचे तो वह वहां नहीं मिली। इस पर वहां हंगामा मच गया। बच्ची एक दुकानदार को रोते हुए मिली। दुकानदार ने जागरूकता दिखाते हुए बच्ची को दो घंटे में उसके माता-पिता को सौंप दिया।
शहीद नगर निवासी सोनू सैन ने बताया कि उन्होंने अपनी तीन साल की बेटी दृष्टि का सोमवार को सेंट एंड्रयूज पब्लिक स्कूल में दाखिला कराया। मंगलवार को वह पहले दिन अपनी बेटी को सुबह आठ बजे स्कूल पहुंचाकर आए थे। दोपहर सवा 12 बजे जब उनकी पत्नी आरती बेटी को स्कूल से लेने पहुंचीं तो वह वहां नहीं मिली। सोनू का आरोप है कि बच्ची की पूछताछ करने पर स्कूल प्रबंधन कहने लगा कि वह बच्ची को पहले ही स्कूल से ले जा चुके हैं। बच्ची के स्कूल में न मिलने पर आरती ने रोते हुए उन्हें फोन किया। इसके बाद स्कूल पहुंचे सोनू ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो उसमें 12:10 बजे बच्ची स्कूल से बाहर निकलती हुई दिखाई दी। इसके बाद स्कूल प्रबंधन और अभिभावक बच्ची को तलाशने में जुट गए। साथ ही सोनू ने शालीमार गार्डन पुलिस चौकी में बच्चे के खोने की शिकायत भी दी।
विज्ञापन

जनकपुरी में इलेक्ट्रानिक्स की दुकान चलाने वाले सचिन बालियान को बच्ची शालीमार गार्डन में ही 12:15 एक खाली प्लाट के पास रोती हुई मिली। वह बच्ची को अपने साथ दुकान पर ले गए। बच्ची का नाम पूछकर उन्होंने साहिबाबाद थाना पुलिस व अन्य कई संस्थाओं के वाट्सएप ग्रुप पर डाला। साथ ही बच्ची को लेकर गणेशपुरी में उसके माता-पिता को तलाशने लगे। करीब पौने दो बजे उनके पास स्कूल से काल आई कि बच्ची उनके स्कूल की है। इसके बाद सचिन ने बच्ची को अभिभावकों को सौंपा। अभिभावकों ने उनका आभार व्यक्त किया। अभिभावक व लोगों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। अभिभावकों ने कहा कि उनकी बच्ची की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया गया। गनीमत रही की बच्ची सुरक्षित मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले प्रधानाचार्य
स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेश का कहना है कि पिछले 15 साल से स्कूल चल रहा है। ऐसा पहली बार हुआ है। मामले की जांच करवाई जा रही है कि इसमें किसकी लापरवाही है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed