{"_id":"62bf4e25a76f4b7b623f599a","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd240906596","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्ष फायरिंग के बाद खोड़ा चेयरमैन का भतीजा हुआ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्ष फायरिंग के बाद खोड़ा चेयरमैन का भतीजा हुआ फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर्ष फायरिंग के बाद खोड़ा चेयरमैन का भतीजा हुआ फरार
खोड़ा। जन्मदिन पार्टी में हर्ष फायरिंग के बाद खोड़ा चेयरमैन रीना भाटी का भतीजा मोहित भाटी घर से फरार हो गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश तेज कर दी है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि जिस हथियार से हर्ष फायरिंग की गई, वो मोहित के नाम पर नहीं है।
सोशल मीडिया पर हर्ष फायरिंग की वीडियो वायरल होने के बाद उपनिरीक्षक गिरीश चंद जोशी ने मोहित भाटी के खिलाफ मुकदमा कराया है। देर रात पुलिस ने उसके घर दबिश दी लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। पुलिस का मानना है कि मोहित भाटी के नाम पर कोई हथियार का लाइसेंस जारी नहीं है। ऐसे में उसने जिस हथियार से फायरिंग की, वो किसी दूसरे व्यक्ति का होगा या फिर वह गलत तरीके से खरीदा गया होगा। फिलहाल सभी बिंदुओं पर उससे पूछताछ के बाद ही तस्वीर साफ हो पाएगी। उधर, खोड़ा चेयरमैन रीना भाटी के प्रतिनिधि योगेश भाटी का कहना है कि मोहित परिवार की रिश्तेदारी में है। चेयरमैन और मोहित दोनों का घर अलग-अलग जगह पर हैं।
लाइसेंस होगा निरस्त
पुलिस अधीक्षक द्वितीय ज्ञानेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि हर्ष फायरिंग पर पूरी तरह से सख्ती बरती जा रही है। मोहित भाटी अभी फरार है, उसकी तलाश की जा रही है। जिसका भी हथियार है उसे जब्त कर लाइसेंस निरस्त किया जाएगा।