{"_id":"62bf4d723e26787c9a0d8d58","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd240906080","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉपिंग साइट से पौने दो लाख कीमत के पैकेट लेकर डिलीवरी मैन फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शॉपिंग साइट से पौने दो लाख कीमत के पैकेट लेकर डिलीवरी मैन फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शॉपिंग साइट से पौने दो लाख कीमत के पैकेट लेकर डिलीवरी मैन फरार
साहिबाबाद। ऑनलाइन शॉपिंग साइट के साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र कार्यालय से एक डिलीवरी मैन करीब पौने दो लाख के 43 पैकेट लेकर फरार हो गया। कंपनी के सुपरवाइजर योगेश ने लिंक रोड थाने में डिलीवरी ब्वॉय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
दिल्ली नंदनगरी के रहने वाले योगेश ने बताया कि साहिबाबाद में शिवगानी लॉजिस्टिक कंपनी के नाम से ऑनलाइन शॉपिंग का सामान डिलीवरी का काम है। 21 जून से उन्होंने ऑनलाइन सामान डिलीवरी करने वाली कंपनी में काम शुरू किया था। आरोप है कि डिलीवरी ब्वाय मोहित ने चार दिन बाद 25 जून को डिलीवरी करने के लिए लगभग पौने दो लाख रुपये कीमत के 43 पैकेट लिए थे लेकिन देर रात तक भी वह कंपनी नहीं लौटा। शक होने पर उसके फोन पर कॉल की तो नंबर बंद मिला। काफी देर तक प्रयास करने पर उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद कर्मचारी को आरोपी के साहिबाबाद गांव में किराए के कमरे पर भेजकर पता किया तो वह वहां भी नहीं था। थाना प्रभारी मनीष बिष्ट का कहना है कि जांच-पड़ताल के बाद मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।