फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

शॉपिंग साइट से पौने दो लाख कीमत के पैकेट लेकर डिलीवरी मैन फरार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
शॉपिंग साइट से पौने दो लाख कीमत के पैकेट लेकर डिलीवरी मैन फरार
विज्ञापन

साहिबाबाद। ऑनलाइन शॉपिंग साइट के साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र कार्यालय से एक डिलीवरी मैन करीब पौने दो लाख के 43 पैकेट लेकर फरार हो गया। कंपनी के सुपरवाइजर योगेश ने लिंक रोड थाने में डिलीवरी ब्वॉय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

दिल्ली नंदनगरी के रहने वाले योगेश ने बताया कि साहिबाबाद में शिवगानी लॉजिस्टिक कंपनी के नाम से ऑनलाइन शॉपिंग का सामान डिलीवरी का काम है। 21 जून से उन्होंने ऑनलाइन सामान डिलीवरी करने वाली कंपनी में काम शुरू किया था। आरोप है कि डिलीवरी ब्वाय मोहित ने चार दिन बाद 25 जून को डिलीवरी करने के लिए लगभग पौने दो लाख रुपये कीमत के 43 पैकेट लिए थे लेकिन देर रात तक भी वह कंपनी नहीं लौटा। शक होने पर उसके फोन पर कॉल की तो नंबर बंद मिला। काफी देर तक प्रयास करने पर उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद कर्मचारी को आरोपी के साहिबाबाद गांव में किराए के कमरे पर भेजकर पता किया तो वह वहां भी नहीं था। थाना प्रभारी मनीष बिष्ट का कहना है कि जांच-पड़ताल के बाद मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed