फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

जन्मदिन पार्टी में हर्ष फायरिंग करते युवक का वीडियो वायरल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
जन्मदिन पार्टी में हर्ष फायरिंग करते युवक का वीडियो वायरल
विज्ञापन

- खोड़ा थाना पुलिस को आरोपियों की नहीं लगी भनक
- ट्विटर पर गाजियाबाद पुलिस ने दिए जांच के निर्देश
माई सिटी रिपोर्टर
खोड़ा। सोशल मीडिया पर बृहस्पतिवार को खोड़ा थाना क्षेत्र से कुछ युवकों का जन्मदिन पार्टी में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो करीब 15 सेकेंड का है। इसमें 15-20 लोग केक काटकर जश्न मना रहे हैं जबकि नीले रंग की टीशर्ट पहने युवक हथियार ऊपर की तरफ से फायरिंग करता है।

सोशल मीडिया पर अजीत नाम के ट्विटर हैंडल से वीडियो शेयर किया गया है जो यूपी पुलिस, गाजियाबाद और अन्य अधिकारियों को वीडियो टैग की किया है। पुलिस अभी तक हर्ष फायरिंग करने वाले आरोपियों की पहचान नहीं कर पाई है। पुलिस अधीक्षक द्वितीय ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि खोड़ा प्रभारी को जांच के बाद सत्यता के आधार पर कार्रवाई करने के लिए कहा है। बता दें कि इससे पहले खोड़ा की ही आरती नाम की महिला का हथियारों के साथ प्रदर्शन करते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed