{"_id":"62be039dbf886a6396087496","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd2408547163","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग ने ऑनलाइन लिया 50 हजार का लोन, अब आ रहे अश्लील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग ने ऑनलाइन लिया 50 हजार का लोन, अब आ रहे अश्लील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुजुर्ग ने ऑनलाइन लिया 50 हजार का लोन, अब आ रहे अश्लील
इंदिरापुरम। थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग को ऑनलाइन एप से 50 हजार का लोन लेना भारी पड़ गया। आरोप है कि लोन चुकाने के बावजूद ठगों ने उनके जरूरी दस्तावेजों का गलत उपयोग शुरू कर दिया है। उनकी पत्नी व संपर्क के लोगों को अश्लील संदेश और वीडियो भी भेज रहे हैं।
बुजुर्ग निजी कंपनी से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। पिछले दिनों उन्हें जरूरी काम के लिए 50 हजार रुपये की जरूरत थी। ऐसे में उन्होंने ऑनलाइन एप के माध्यम से लोन ले लिया। अब उनका आरोप है कि अनजान लोग किसी भी समय अलग-अलग नंबरों से फोन कर अभद्रता करते हैं। इतना ही नहीं, पत्नी की फोटो को गंदी तरीके से संशोधित करके उसे परिचित व रिश्तेदारों के नंबर पर भेज रहे हैं। इससे वह काफी मानसिक दबाव महसूस कर रहे हैं। उन्होंने साइबर सेल के अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर इंदिरापुरम थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। सर्विलांस टीम फोन नंबर से आरोपियों की लोकेशन का पता लगा रही है। इंदिरापुरम थाना प्रभारी देवपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि टीम को लोकेशन का सुराग मिला है जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।