{"_id":"62bcb439470d99085d5c7dc4","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd24080109","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान के बाहर कारोबारी को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान के बाहर कारोबारी को मारी गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकान के बाहर कारोबारी को मारी गोली
लोनी। बॉर्डर थाना क्षेत्र राज नगर कॉलोनी में बुधवार रात बाइक सवार दो बदमाशों ने टेंट कारोबारी सुंदर लाल को गोली मार दी। गोली कारोबारी के पैर में लगी। उन्हें दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने अज्ञात पर गोली मारने का आरोप लगाया है।
राज नगर कॉलोनी में रामपाल परिवार के साथ रहते हैं। रामपाल के बेटे सुंदर लाल टेंट का कारोबार करते हैं। बुधवार रात उन्होंने राज नगर कॉलोनी स्थित अपनी पार्किंग में गाड़ी खड़ी की थी। इसके बाद वह अपनी टेंट की दुकान के बाहर कुर्सी पर बैठे थे। इस दौरान बाइक सवार दो बदमाश उनके पास आकर रुके। बदमाशों ने सुंदर पाल को पैर में गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। इस दौरान आसपास के लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने पुलिस को सूचना देकर घायल को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। लोनी सीओ रजनीश कुमार उपाध्याय थाना अध्यक्ष योगेंद्र सिंह पवार टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने बताया कि परिजन अज्ञात पर गोली मारने का आरोप लगा रहे हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाश कैद हुए हैं। रात के अंधेरे के चलते बाइक के नंबर नहीं चमके। घटना के खुलासे के लिए तीन टीमें गठित कर दी गई हैं।
एक सप्ताह पहले हुआ था झगड़ा
पुलिस के अनुसार करीब एक सप्ताह पहले सुंदर पाल कॉलोनी स्थित किसी शादी समारोह में गए थे। यहां उनका किसी जानने वाले से झगड़ा हुआ था। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट भी हुई थी लेकिन मामले में परिवार के लोगों ने पुलिस को शिकायत नहीं दी थी। पुलिस झगड़े के विवाद में गोली मारने का एंगल पर जांच कर रही है।