फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

महिला से मंगलसूत्र, छात्रा से फोन और युवक की चेन लूटी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
महिला से मंगलसूत्र, छात्रा से फोन और युवक की चेन लूटी
विज्ञापन

साहिबाबाद। बाइक सवार लुटेरों ने साहिबाबाद में स्कूटी सवार सारिका से दिनदहाड़े मंगलसूत्र, 12वीं की छात्रा दीपांशी से फोन व घर के बाहर सब्जी खरीद रहे महेश उपाध्याय से सोने की चेन लूट ली। तीनों घटनाओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
मोहन नगर सेवियर पार्क सोसायटी निवासी सारिका सुबह करीब 10:50 बजे स्कूटी पर सास को लेकर सीजीएचएस डिस्पेंसरी जा रही थीं। जैसे ही दोनों राजेंद्र नगर सेक्टर-2 में शांति चौक के पास पहुंचीं। तभी पीछे से हाईस्पीड बाइक पर आए दो लुटेरों ने अचानक गले पर झपट्टा मारकर उनका मंगलसूत्र लूट लिया। विरोध करने पर उन्हें धमकी देकर फरार हो गए। गहने की कीमत करीब 90 हजार रुपये बताई है। उनका कहना है कि लुटेरे दिल्ली वजीराबाद रोड की तरफ फरार हो गए। दूसरे मामले में राजेंद्र नगर सेक्टर-3 निवासी राजनदेव शर्मा का कहना है कि शाम करीब चार बजे उनकी बेटी दीपांशी 12वीं कक्षा का ट्यूशन पढ़ने के लिए जा रही थी। घर से कुछ दूर राजेंद्र नगर मार्केट में पहुंची तभी मम्मी ने कोचिंग सेंटर पहुंचने के बारे में पूछने के लिए उसे फोन किया। छात्रा ने जेब से फोन निकालकर बात शुरू ही की थी कि बाइक सवार लुटेरों ने हाथ पर झपट्टा मारकर फोन लूट लिया। शोर मचाकर छात्रा ने लोगों की मदद से लुटेरों का पीछा किया तो उन्हें तेज स्पीड में बाइक दौड़ा दी। बताया कि यह फोन पिछले माह ही खरीदा था।
विज्ञापन

तीसरे मामले में राजेंद्र नगर सेक्टर-2 में रहने वाले महेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि रात करीब साढ़े नौ बजे वह घर के बाहर खड़े होकर सब्जी खरीद रहे थे। अचानक से तेज स्पीड में स्कूटी पर आए दो लुटेरों ने उनके पास स्कूटी रोक ली और पता पूछने के बहाने गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन लूट ली। उनका शोर सुनकर अन्य परिजन बाहर दौड़े। सभी ने लुटेरों की काफी देर तक तलाश की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। तीनों लोगों ने घटना के बाद पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन कर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी सेकेंड ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि लुटेरों को ट्रेस करने के लिए टीम का गठन कर दिया है जल्द ही उनका सुराग मिलने पर तलाशी तेज कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed