{"_id":"62b226dd1bcc4b2b412602ac","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd2403951197","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से चेन लूटकर भाग रहे लुटेरे को लोगों ने पकड़कर धुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से चेन लूटकर भाग रहे लुटेरे को लोगों ने पकड़कर धुना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला से चेन लूटकर भाग रहे लुटेरे को लोगों ने पकड़कर धुना
इंदिरापुरम। अभयखंड में सोमवार रात महिला से चेन लूटकर भाग रहे लुटेरे को लोगों ने पकड़कर धुन दिया। उसकी हालत बिगड़ने पर पुलिस ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। अस्पताल से छुट्टी मिलने पर पुलिस उससे पूछताछ करेगी।
महिला सोमवार रात बाजार से सामान खरीदकर घर लौट रही थी। अचानक पीछे से बाइक सवार लुटेरों ने झपट्टा मारकर चेन लूट ली। महिला ने शोर मचा दिया। आसपास के लोग इकट्ठा हुए और कुछ दूरी पर ही एक को दबोच लिया और पिटाई कर दी। आरोपी की पहचान ज्वालानगर शाहदरा निवासी किशन लाल भूटानी के रूप में हुई है। जांच में पता चला है कि वह इंदिरापुरम थाने से गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। वह वर्ष 2005 से लूटपाट की वारदात कर रहा है और 20 अप्रैल 2019 को लिंक रोड थाना क्षेत्र में प्रियंका शर्मा से मंगलसूत्र और प्रशांत राज सिरोही से चेन लूटी थी। इसके कुछ दिनों बाद बैंक्वेट हॉल के बाहर महिला से चेन लूट का प्रयास किया था। इतना ही नहीं, सिविल ड्रेस में मौजूद सिपाही अखिलेश के पीछा करने पर गोली चला दी थी। जवाबी कार्रवाई में किशन के पैर में गोली लगने से घायल हो गया था। जेल से छूटकर वह दोबारा महिलाओं को निशाना बना रहा था। वह लूट का सामान एक सुनार को बेचता है। क्षेत्राधिकारी इंदिरापुरम अभय कुमार मिश्र का कहना है कि अभी आरोपी का इलाज चल रहा है। उससे जल्द ही पूछताछ की जाएगी।