{"_id":"62af7a00c4494976a1213555","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd2402955178","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रेडिट कार्ड बनाकर शातिरों ने उड़ा दिए 25 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रेडिट कार्ड बनाकर शातिरों ने उड़ा दिए 25 हजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रेडिट कार्ड बनाकर शातिरों ने उड़ा दिए 25 हजार
वसुंधरा। शातिरों ने आवास विकास परिषद के सहायक अभियंता अनूप कुमार श्रीवास्तव का फर्जी क्रेडिट कार्ड बनाकर उससे 25 हजार रुपये का लेनदेन कर डाला। उन्होंने शातिरों के खिलाफ इंदिरापुरम थाने में साइबर ठगी व धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।
साइबर सेल में दी शिकायत में अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि दो फरवरी 2022 को धनी एप से दवाईयां ऑर्डर की थीं। इसके लिए 401 रुपये भी भुगतान कर दिया। तय तारीख में दवाईयां घर पर नहीं पहुंची तो उन्होंने रुपये वापस मांगे लेकिन कंपनी ने रुपये वापस नहीं दिए। उन्होंने ग्राहक सेवा केंद्र पर फोन कर इस बारे में शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि अगले दिन उन्हें फोन पर एप की केवाईसी कर दी गई, लेकिन रुपये वापस नहीं हुए। कुछ देर बाद ईमेल पर एक लाख रुपये सीमित धनराशि का क्रेडिट कार्ड जारी कर दिया गया जबकि उन्होंने कोई आवेदन भी नहीं किया था। यही नहीं, ठगों ने उनके नाम पर बने क्रेडिट कार्ड से 25 हजार रुपये की खरीदारी कर ली। उन्हें इसका पता चला तो तुरंत ग्राहक सेवा केंद्र को फोन कर कार्ड बंद करने के लिए कहा। आरोप है कि सेवा केंद्र के पदाधिकारियों ने कार्ड बंद नहीं किया। अब लोन कंपनी 25000 रुपये भुगतान करने के लिए उनके पास फोन कर दबाव बना रही है। सीओ इंदिरापुरम अभय कुमार मिश्र का कहना है कि साइबर सेल टीम जांच कर रही है।