{"_id":"628fd8cf9b3b1c7675515ab9","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd239056188","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक प्रबंधक से लूट का प्रयास, धक्का देकर बैग छीनने लगे बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक प्रबंधक से लूट का प्रयास, धक्का देकर बैग छीनने लगे बदमाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक प्रबंधक से लूट का प्रयास, धक्का देकर बैग छीनने लगे बदमाश
इंदिरापुरम। शक्तिखंड-चार में वन मॉल वाली रोड पर मंगलवार शाम बैंक से घर लौट रहीं शाखा प्रबंधक श्वेता माहेश्वरी को लुटेरों ने बैग छीनने के लिए धक्का देकर गिरा दिया। स्कूटी के नीचे दबने से उनके हाथ में फैक्चर हो गया। धक्का देने के बाद लुटेरों ने सरेआम दोबारा बैग छीनने का प्रयास किया। उन्होंने शोर मचाकर लोगों को एकत्रित कर लिया। शाखा प्रबंधक ने इंदिरापुरम पुलिस को शिकायत दी है।
श्वेता माहेश्वरी पति अनिल माहेश्वरी के साथ शक्तिखंड-चार में रहती हैं। वह वैशाली स्थित एक बैंक में कार्यरत हैं। उनका कहना है कि मंगलवार शाम करीब सवा सात बजे से वह बैंक से निकलकर स्कूटी से घर लौट रही थीं। जैसे ही हिंडन नहर रोड पर पेट्रोल पंप के सामने वाली रोड पर पहुंची, तभी पीछे से बाइक पर सवार दो लुटेरों ने उनका बैग छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर लुटेरों ने उन्हें धक्का देकर सड़क किनारे गिरा दिया। स्कूटी में पैर फंसने के कारण उनका संतुलन बिगड़ गया और हाथ के बल गिरने से उनको गंभीर चोट लग गई। यही नहीं, लुटेरे फिर से उनके पास पहुंचे और बैग छीनने का प्रयास किया, लेकिन उनके हौसलों के आगे लुटेरे सफल नहीं हो सके। श्वेता ने शोर मचाकर लोगों को एकत्रित कर लिया। पकड़े जाने के डर से लुटेरे भाग गए। वह तुरंत निजी अस्पताल पहुंची और इलाज कराया। थाना प्रभारी मनीष बिष्ट का कहना है कि घटनास्थल के पास सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं। लुटेरों की जल्द पहचान की उनकी तलाश की जाएगी।