{"_id":"62854c0bb0ea95056f5d4e89","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd238624143","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम नगर कॉलोनी में क्लीनिक संचालिका ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम नगर कॉलोनी में क्लीनिक संचालिका ने दी जान
विज्ञापन

लोनी। प्रेम नगर कॉलोनी में बुधवार रात क्लीनिक संचालिका ने घर में देर रात फंदा लगा लिया। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। महिला अपने तीसरे पति से अलग रह रही थी।
पुलिस के अनुसार प्रेम नगर कॉलोनी में नीतू यादव (32) परिवार के साथ रहती थी। वह घर के पास एक क्लीनिक चलाती थी। दो अलग-अलग पति से तलाक के बाद उन्होंने कुछ समय पहले मनीष गुप्ता नाम के युवक से शादी की थी। कुछ समय से मनीष गुप्ता और नीतू यादव अलग-अलग रह रहे थे। बुधवार रात नीतू यादव ने फंदा लगा लिया। आसपास के लोग जब उनके घर पहुंचे तो उन्हें घटना का पता चला। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। लोनी कोतवाली एसएचओ अजय चौधरी ने बताया कि महिला के आत्महत्या के मामले में तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। महिला के आत्महत्या के कारणों की पड़ताल की जा रही है। मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।
वहीं, दूसरी ओर प्रेम कॉलोनी में रहने वाले इकबाल का अपने परिजनों से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़े से नाराज होकर इकबाल ने फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया। परिवार के लोगों ने उन्हें बचा लिया।