फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

प्रेम नगर कॉलोनी में क्लीनिक संचालिका ने दी जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
प्रेम नगर कॉलोनी में क्लीनिक संचालिका ने दी जान
विज्ञापन

लोनी। प्रेम नगर कॉलोनी में बुधवार रात क्लीनिक संचालिका ने घर में देर रात फंदा लगा लिया। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। महिला अपने तीसरे पति से अलग रह रही थी।
पुलिस के अनुसार प्रेम नगर कॉलोनी में नीतू यादव (32) परिवार के साथ रहती थी। वह घर के पास एक क्लीनिक चलाती थी। दो अलग-अलग पति से तलाक के बाद उन्होंने कुछ समय पहले मनीष गुप्ता नाम के युवक से शादी की थी। कुछ समय से मनीष गुप्ता और नीतू यादव अलग-अलग रह रहे थे। बुधवार रात नीतू यादव ने फंदा लगा लिया। आसपास के लोग जब उनके घर पहुंचे तो उन्हें घटना का पता चला। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। लोनी कोतवाली एसएचओ अजय चौधरी ने बताया कि महिला के आत्महत्या के मामले में तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। महिला के आत्महत्या के कारणों की पड़ताल की जा रही है। मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर प्रेम कॉलोनी में रहने वाले इकबाल का अपने परिजनों से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़े से नाराज होकर इकबाल ने फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया। परिवार के लोगों ने उन्हें बचा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed