{"_id":"627d5884dd469036790a432c","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd23830800","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त पर चाशनी गिरने से नाराज दूल्हे ने छोड़ी जयमाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्त पर चाशनी गिरने से नाराज दूल्हे ने छोड़ी जयमाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोस्त पर चाशनी गिरने से नाराज दूल्हे ने छोड़ी जयमाला
लोनी। रसगुल्ले की चाशनी दोस्त पर गिरी तो दूल्हा जयमाला छोड़कर शादी से वापस लौट गया। बाद में पुलिस और लोगों के समझाने पर लौटा और शादी संपन्न हुई। यह मामला कोतवाली के बंथला इलाके का है।
बंथला में एक व्यक्ति परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने अपने बेटी की शादी दिल्ली में रहने वाले एक युवक के साथ की थी। बुधवार रात युवक धूमधाम से बारात लेकर बंथला स्थित एक मैरिज होम में पहुंचा। यहां सब ठीक चल रहा था। युवक जयमाला के लिए स्टेज पर था। तभी लड़की पक्ष के युवक से रसगुल्लों की चाशनी दूल्हे के एक दोस्त पर गिर गई। इसके बाद दोनों पक्षों के युवाओं में कहासुनी हुई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। मारपीट के बाद दूल्हे के दोस्त उसे अपने साथ लेकर मैरिज होम से लेकर बाहर चल दिए। दूल्हा बिना जयमाला के दोस्तों के साथ चला गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों की मदद से दूल्हे और उसके दोस्तों को समझाया। इसके बाद पुलिस और समाज के लोगों ने दोनों पक्षों को शांत कर शादी को संपन्न कराया। लोनी सीओ रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि दोनों पक्षों को समझा दिया गया था।