फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

चार महीने में स्टंट का 25वां वीडियो वायरल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
चार महीने में स्टंट का 25वां वीडियो वायरल
विज्ञापन

इंदिरापुरम। सोशल मीडिया पर कुछ लाइक और कुछ कमेंट बंटोरने के लिए स्टंटबाज अपनी और दूसरों की जान से खेल रहे हैं। इस साल चार महीने में बृहस्पतिवार को स्टंट का 25वां वीडियो वायरल हुआ है। यह इंदिरापुरम की एलिवेटेड रोड का है। पुलिस ने 22,500 रुपये का चालान काटा है। इसे मिलाकर अब तक 2.25 लाख रुपये स्टंटबाजों से वसूले जा चुके हैं। इसके बावजूद खतरों के खिलाड़ी बाज नहीं आ रहे हैं।
वायरल वीडियो हज हाउस के पास बनाया गया है। खतरनाक स्टंट करते हुए बैंकग्राउंड में हरियाणवी गाना बजता है। गुलाबी टीशर्ट पहने युवक डंडा लेकर कार के पीछे की तरफ बैठा नजर आ रहा है। गनीमत रही कि स्टंट करते समय युवक या किसी वाहन चालक के साथ कोई हादसा नहीं हुआ। इससे पहले बुधवार को भी कुछ युवाओं के तेज रफ्तार कार में स्टंट करने का वीडियो वायरल हुआ था। स्कॉर्पियो के मालिक की पहचान ओल्ड पंचवटी कॉलोनी निवासी अकिल मलिक और होंडा सिटी का मालिक कैला भट्ठा निवासी नदीम मलिक के रूप में हुई थी। वीडियो में चार युवक होंडा सिटी की तेज रफ्तार में दोनों तरफ के गेट पर व ऊपर बैठे थे, जबकि स्कॉर्पियो के ऊपर पटाखा जलाकर प्रदूषण फैलाया जा रहा है। यातायात पुलिस ने अकिल मलिक का 27,500 रुपये व होंडा सिटी के मालिक नदीम का 12,500 रुपये का ऑनलाइन चालान काटा था। एसपी यातयात रामानंद कुशवाहा का कहना है कि एलिवेटेड रोड पर स्टंट करने वाले युवकों पर नजर रखी जा रही है। दिल्ली निवासी शिवम को दोबारा स्टंट न करने की सख्त हिदायत दी है। यदि एक-दो बार से ज्यादा स्टंट करते वीडियो वायरल हुआ तो फिर संबंधित चालक व वाहन स्वामी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर पुलिस की नजर
स्टंटबाजों पर कार्रवाई के लिए पुलिस ने सोशल मीडिया पर नजर लगा रखी है। फेसबुक, इंस्टाग्राम पर ये वीडियो डाले जा रहे हैं। जांच में आया है कि कुछ युवक तो पैसे कमाने के लिए ये वीडियो बना रहे हैं। वीडियो देखते ही पुलिस पहचान करके चालान काट रही है। एक से ज्यादा बार वीडियो डाल चुके लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित कराने की तैयारी भी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed