फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

पति ने जहर खाकर दी जान, पत्नी पर मुकदमा दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
पति ने जहर खाकर दी जान, पत्नी पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

इंदिरापुरम। कनावनी निवासी कपिल कुमार की संदिग्ध परिस्थति में हुई मौत के मामले में परिजनों ने पत्नी के खिलाफ इंदिरापुरम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। मां का आरोप है कि बहू का आचरण और रोजाना रात को विभिन्न लोगों से फोन पर बात करने से घर में क्लेश रहता था। पुलिस आसपास लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
मोहउद्दीनपुर निवासी रामवती ने बताया कि उनका बेटा कपिल कुमार (32) भैंसों का दूध निकालकर उसे बेचने का काम करते थे। वर्ष 2018 में उनकी काजल नाम की युवती से शादी हुई थी। कुछ दिन बाद ही दोनों परिवार से अलग दूसरा कमरा लेकर रहने लगे, लेकिन वहां भी विवाद खत्म नहीं हुआ। आरोप है कि काजल रात के समय कपिल को दूध में नशीला पदार्थ मिलकर सुला देती थी। इसके बाद वह बाहरी लोगों से फोन पर बात करती थी। कुछ दिन बाद जब कपिल को समस्या होने लगी तो उन्होंने डॉक्टर से अपना चेकअप कराया, जिसमें चिकित्सक ने उन्हें नींद की गोलियां देने के बारे में बताया गया। घर पहुंचकर उन्होंने पत्नी से इस बारे में पूछा तो दोनों के बीच कहासुनी और विवाद बढ़ गया। परिवार के लोगों ने समझाकर दोनों को शांत करा दिया। 21 अप्रैल की सुबह भी जब उन्होंने पत्नी से खाना मांगा तो गुस्से में उन्हें खाना देने से मना कर दिया गया। आरोप है कि काजल ने कपिल के साथ मारपीट करते हुए उन्हें आत्महत्या के लिए उकसा दिया। अगले दिन काजल ने फोन पर भी बात करने से मना कर दिया। कपिल ने देर रात में जहर खा लिया। परिवार के लोग तुरंत उन्हें निजी अस्पताल ले गए। वहां से कौशांबी के अस्पताल में ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी मनीष बिष्ट का कहना है कि लिखित शिकायत लेकर नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब जांच के आधार पर विवेचना में जो भी तत्थ्य आएंगे उनके आधार पर आरोपी के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed