{"_id":"626d8c37ef7ac5621b13d84a","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd237712785","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमेटी के पैसे और मां के इलाज के नाम पर महिला से साढ़े छह लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमेटी के पैसे और मां के इलाज के नाम पर महिला से साढ़े छह लाख ठगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमेटी के पैसे और मां के इलाज के नाम पर महिला से साढ़े छह लाख ठगे
साहिबाबाद। रामनगर में रहने वाली ऊषा यादव को पड़ोसी महिला ने 2-2 लाख रुपये की दो कमेटी डालने और मां के इलाज के बहाने ढाई लाख रुपये लेकर करीब साढ़े छह लाख रुपये का चूना लगा दिया। आरोप है कि महिला पैसे लेकर फरार हो गई। साहिबाबाद पुलिस को मामले में नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उनका कहना है कि वर्ष 2018 में पड़ोसी पुष्पा चौहान ने उन्हें अपने पास दो लाख रुपये की कमेटी डालने के लिए बताया। कमेटी के पूरा होने के बाद अगले वर्ष फिर से दो लाख रुपये नई कमेटी में डाल दिए। महिला ने जब पहली कमेटी के पैसे मांगे तो आरोपी पुष्पा ने एक साथ दोनों कमेटी के पैसे देने की बात कही। एक दिन आरोपी महिला ने अपनी मां के इलाज के लिए ढाई लाख रुपये उधार मांगे। ऊषा यादव ने पैसे उधार दे दिए। आरोप है कि 2021 में आरोपी पुष्पा मकान बेचकर परिवार समेत फरार हो गई। उन्होंने महिला को फोन किया तो वह बंद मिला। अब उन्होंने पुष्पा चौहान के खिलाफ साहिबाबाद थाने में ठगी की नामजद रिपोर्ट कराई है। थाना प्रभारी नागेंद्र चौबे का कहना है कि सभी तथ्यों पर मामले की जांच की जा रही है।