फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

हेलिकॉप्टर से तीर्थयात्रा कराने का दिया झांसा, ठगे 46500

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
हेलिकॉप्टर से तीर्थयात्रा कराने का दिया झांसा, ठगे 46500
विज्ञापन

साहिबाबाद। बैंक से सेवानिवृत अधिकारी राजेंद्र नगर निवासी शिव नारायण को ठग ने हेलिकॉप्टर से केदारनाथ धाम की यात्रा कराने का झांसा देकर 46 हजार 500 रुपये की ठगी कर ली। उन्होंने ऑनलाइन साइट से नंबर खोजकर संपर्क किया था। यात्रा पर जाने से पहले जब उन्होंने ऑनलाइन टिकट देखा तो साइट न खुलने पर होश उड़ गए। शिकायत करने पर एसएसपी के आदेश पर साहिबाबाद पुलिस ने ठग के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।

उन्होंने पिछले दिनों परिवार के साथ केदारनाथ धाम यात्रा पर जाने के लिए ऑनलाइन चार धाम हेलीकॉप्टर सर्विस का नंबर खोजा था। वेबसाइट पर संपर्क करने के कुछ समय बाद हरिद्वार से अंशुमान नाम के युवक ने उन्हें फोन किया। उसने छह लोगों के लिए हेलीकॉप्टर सर्विस के नाम पर 46 हजार 500 हजार रुपये की बुकिंग की। इस बाबत उनसे कंपनी के खाते में दो बार में 20-20 हजार व तीसरी बार में 6500 रुपये जमा कराए। यही नहीं, ठग ने उन्हें फर्जी टिकट बनाकर व्हाट्सएप पर भेज दिया। उन्होंने जाने से पहले कंपनी की साइट व लोकल नंबर पर स्टेट्स चेक करने को संपर्क किया, लेकिन उधर से 21 मई तक साइट व मंदिर बंद होने का हवाला दिया गया, जब उन्होंने पैसे वापस देने के लिए कहा तो ठग ने फोन बंद कर दिया। उनका कहना है कि ठग अभी भी उनके संपर्क में है। वह अपना व्हाट्सएप नंबर चला रहा है। उनके द्वारा भेजे जाने वाले मेसेज को भी आरोपी देख लेता है, हालांकि वह मेसेज का कोई जवाब नहीं दे रहा है। थाना प्रभारी नागेंद्र चौबे का कहना है कि आरोपी अंशुमन के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज हुआ है। उसके बैंक खाते और अन्य साइट की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed