फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

दुष्कर्म पीड़िता ने आरोपी गिरफ्तार न होने पर दी आत्महत्या की धमकी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
दुष्कर्म पीड़िता ने आरोपी गिरफ्तार न होने पर दी आत्महत्या की धमकी
विज्ञापन

लोनी। कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाले दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर महिला ने आत्महत्या करने की धमकी दी है। महिला के मुंह से झाग निकालने और बेसुध पड़े होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस ने महिला के जहरीला पदार्थ पीने से इनकार किया है।
लोनी कोतवाली एसएचओ अजय चौधरी ने बताया कि महिला ने जहरीला नहीं खाया है। उसकी तबियत खराब हुई है। पुलिस सलमान की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही थी। जल्द उसे गिरफ्तार किया जाएगा। बता दे कि दिल्ली में रहने वाली महिला ने सलमान के खिलाफ लोनी थाने में बृहस्पतिवार को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला ने पुलिस के अधिकारियों से उसके खिलाफ जल्द कार्रवाई की मांग की थी। महिला के अनुसार सलमान उसके साथ कई वर्षों से फोटो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म कर रहा था। महिला ने सोमवार को मामले में तहरीर दी थी। लेकिन पुलिस ने बृहस्पतिवार को मामले में रिपोर्ट दर्ज की थी। रिपोर्ट दर्ज होने के 4 दिन बाद भी पुलिस सलमान को गिरफ्तार नहीं कर सकी।
विज्ञापन

कार में लगाता है भाजपा का झंडा
सलमान ने कुछ दिनों पहले ही सोशल मीडिया पर एक पत्र डाला था जिसमें वह अपने आप को प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना प्रचार प्रसार अभियान का प्रदेश मंत्री एवं प्रभारी पश्चिम यूपी अल्पसंख्यक प्रभाग बताया था। वह कार में भाजपा का झंडा लगाता है। मामले को संज्ञान में लेकर सलमान के खिलाफ लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने लोनी सीओ को तहरीर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सलमान से परेशान होकर एक महिला कर चुकी आत्महत्या
दिल्ली की महिला के उत्पीड़न का यह मामला पहला नहीं है। सलमान से परेशान होकर दिल्ली में रहने वाली एक महिला ने 12 अक्टूबर 2020 को आत्महत्या कर ली थी। महिला ने मरने से पहले सुसाइड नोट लिखा था। महिला के परिजनों ने सलमान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दिल्ली पुलिस ने आत्महत्या के मामले में सलमान को जेल भेजा था। पिछले दिनों सलमान जेल से छूट कर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed