फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

मन की बात में मोदी नहीं करते राजनीतिक बात : जेपी नड्डा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
मन की बात में मोदी नहीं करते राजनीतिक बात : जेपी नड्डा
विज्ञापन

वसुंधरा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यहां रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं, नेताओं के साथ ‘मन की बात’ को सुनते हुए कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में पिछले सात सालों के अंदर देश से 12 प्रतिशत गरीबी का उन्मूलन हुआ है। उन्होंने कहा कि रेडियो पर मन की बात का अब तक 88 एपिसोड हो चुका है और नरेंद्र मोदी राजनेता होते हुए भी किसी भी एपिसोड में कभी राजनीतिक बात नहीं की। 3 अक्तूबर 2014 से शुरू हुए कार्यक्रम में अब तक मोदी ने समाज के उत्थान को केंद्र में रखते हुए सिर्फ सामाजिक विषयों को ही रखा है। इससे पहले यूपी गेट पर भाजपाइयों ने जेपी नड्डा का स्वागत किया।
वसुंधरा सेक्टर 11 स्थित एमआई गार्डन में मन की बात सुनने के कार्यक्रम के बाद जेपी नड्डा ने कहा कि आईएमएफ और विश्व बैंक के आंकड़ों से यह ज्ञात हुआ है कि पिछले सात सालों में 12 प्रतिशत लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाया गया है। विपक्ष उज्जवला योजना, आयुष्मान योजना, दलित कल्याण योजना की आलोचना करता रहता है। यह जानने की जरूरत है कि इन्हीं योजना के दम पर 12 प्रतिशत गरीबी का उन्मूलन हुआ है। उन्होंने कहा कि एक समय लोग कहते थे कि आर्थिक मामले में भारत काफी पीछे है, उधार लेता है, विदेशी कर्ज है। आज मोदी के नेतृत्व में यह करिश्मा हुआ है कि भारत की एक्सपोर्ट इकोनॉमी अब चार सौ बिलियन डॉलर पर पहुंच गई है। नड्डा ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने आम आदमी से जुड़ने के लिए मन की बात का अनोखा तरीका निकाला। कभी अपने राजनीतिक पद का उपयोग नहीं किया। सदा समाज को मजबूत करने के मुद्दे को ही केंद्रित किया। लोगों की बात सुनकर उसका सार निकाला। स्वास्थ्य, फिटनेस, योग से लेकर परीक्षा तक की बात की। विद्यार्थियों और अभिभावकों को समझाया कि परीक्षा को बोझ न समझकर उसका सामना कैसे करना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज भी प्रधानमंत्री ने म्यूजियम से लेकर मैथ तक और पर्यावरण से लेकर जल संरक्षण तक की चर्चा की। किस किस तरह से नए नए प्रयोग भारत के लोग कर रहे हैं, यह भी बताया। उन्होंने कहा कि आज पीएम ने बताया कि वैदिक गणित का उपयोग कैसे हो सकता है, गणित सरल कैसे हो सकता है। उन्होंने पुरातन ज्ञान का संदेश देकर गणितीय सवालों को हल्का कर दिया। श्लोक के माध्यम से गिनती पर चर्चा करते हुए कहा कि हमारी गिनती खरब पर भी नहीं रुकती है। पिछले एपिसोड में योग पर बोलते हुए पीएम ने 126 वर्षीय व्यक्ति शिवानंद की चर्चा करते हुए भारत की मजबूती को दर्शाया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी हर पल समाज को ऊंचा उठाने के काम में लगे रहते हैं, ऐसा प्रधानमंत्री हमें देवताओं के आशीर्वाद से मिला है। इस मौके पर राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, विधायक सुनील शर्मा, अजीत पाल त्यागी, अतुल गर्ग, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, पप्पू पहलवान, मेयर आशा शर्मा, अनिल बलूनी, सुनीता दयाल, रीना भाटी, अशु वर्मा, सरदार एसपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रुप फोटोग्राफी में व्यस्त दिखे
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लोगों से अपील की कि वह मन की बात को अकेला न सुनें। अपने साथियों के साथ मोहल्ले, चौपालों पर सुनें और समाज व जीवन में सुधार लाने का लाभ उठाएं। सामाजिक रूप से सुनना और उसकी चर्चा करना, हमारी जिम्मेदारी बनती है। यह अलग बात है कि इस दौरान हॉल के पिछले हिस्से में मौजूद लोग ग्रुप फोटोग्राफी में व्यस्त दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed